अंबिकापुर

7 साल की बालिका से 6 बच्चे डेढ़ माह से कर रहे थे गैंगरेप, पूछने पर बताया- मोबाइल में देखकर सीखा

Gangrape with girl child: अपचारी बालकों की उम्र 6 से 13 साल के बीच, बालिका के परिवार के ही हैं सभी, बालिका के पेट में दर्द व रहने लगी थी तबियत खराब, बालिका के बड़े भाई ने फिर से बच्चों को बलात्कार के प्लान पर बात करते सुना तो हुआ शक
2 min read
Children Gangraped with girl child
Gangrape with girl child,Gangrape with girl child,Gangrape with girl child

अंबिकापुर. Gangrape with Girl child: मोबाइल का बच्चों पर क्या दुष्परिणाम हो सकता है यह सरगुजा जिले में 7 साल की बालिका से गैंगरेप की घटना से पता चलता है। मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर बालिका के परिवार के ही 7 से 13 साल के 6 बच्चे उससे डेढ़ माह से सामूहिक बलात्कार कर रहे थे। बालिका की तबियत खराब रहने लगी और उसके बड़े भाई ने फिर से बच्चों को बलात्कार (Rape) का प्लान बनाते बात करते सुना तो शक हुआ। अपचारी बालकों को बुलाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने आरोप स्वीकार कर लिया। परिजनों की पूछताछ में उन्होंने बताया कि मोबाइल पर देखकर ये सब सीखा है। इससे परिवार के लोगों के होश उड़ गए।


सरगुजा जिले से बेहद ही झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक गांव में 7 साल की बालिका से 6 बच्चों द्वारा डेढ़ माह से सामूहिक बलात्कार (Gangrape with Girl child) किया जा रहा था। इससे बालिका के पेट में दर्द रहने के साथ ही उसकी तबियत भी खराब रहने लगी थी। घरवालों को इस बात की भनक भी नहीं लग पाई कि अचानक बालिका की तबियत कैसे खराब रह रही है।


बड़े भाई ने सुना प्लान बनाते
बालिका के बड़े भाई ने 2-3 दिन पूर्व परिवार व पड़ोस के बच्चों को उसकी बहन से बलात्कार (Rape) का प्लान बनाते बात करते सुना। इस पर उसे शक हुआ तो उसने परिजन को जानकारी दी। परिजनों ने बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बलात्कार की बात स्वीकार कर ली।


मोबाइल में देखते थे अश्लील वीडियो
बच्चों से जब परिजनों ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मोबाइल पर वीडियो देखकर उन्होंने ये सब सीखा है। इसके बाद परिजनों की समझ में आया कि आखिर बालिका की तबियत क्यों खराब रह रही है। मामले की सूचना पर पुलिस ने अपचारी बालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

Published on:
04 Feb 2022 05:12 pm
Also Read
View All
IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है