अंबिकापुर

वाटरफॉल घुमाने ले गई शिक्षिका से सामूहिक बलात्कार, आरोपियों में युवक कांग्रेसी नेता भी शामिल

Gangrape with teacher: शिक्षक दिवस से एक दिन पहले जान-पहचान के 2 युवकों के कहने पर शिक्षिका उन्हें ले गई थी वाटरफॉल घुमाने, शिक्षिका को अकेला व सूनेपन का फायदा उठाकर दोनों ने वारदात को दिया अंजाम, घटना के बारे में किसी को न बताने धमकी देकर हुए फरार
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2023, 7:42 PM IST
Gangrape
Gangrape with teacher in Dangari waterfall

अंबिकापुर. Gangrape with teacher: बलरामपुर जिले की एक शिक्षिका से जशपुर जिले के दनगरी वाटरफॉल में सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। दरअसल जान-पहचान के 2 युवकों ने 4 सितंबर को शिक्षिका से कहा कि वह उन दोनों को वाटरफॉल घुमाने ले चले। पहचान होने के कारण शिक्षिका दोनों को वहां ले गई। इस दौरान दोनों युवकों की नीयत बिगड़ गई और उन्होंने शिक्षका को अपनी हवस का शिकार बना लिया। जाते-जाते उन्होंने शिक्षिका को यह घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिक्षिका ने मामले की रिपोर्ट बगीचा थाने में दर्ज कराई है। आरोपियों में एक युकां नेता भी बताया जा रहा है।


बलरामपुर जिला निवासी एक शिक्षिका की जान-पहचान कुसमी निवासी युवक कांग्रेसी नेता सद्दाम खान 25 वर्ष व उसके दोस्त सोनू उर्फ इम्तियाज 26 वर्ष से थी। शिक्षिका की उनसे मोबाइल पर बातचीत होती थी। 4 सितंबर को सद्दाम ने फोन पर शिक्षिका से कहा कि उसने दनगरी वाटरफॉल नहीं देखा है।

वह उसे जशपुर जिले के उक्त वाटरफॉल घुमाने ले जाए। जान-पहचान के कारण शिक्षिका राजी हो गई तो सद्दाम और सोनू उर्फ इम्तियाज उसे लेने उसके गांव पहुंच गए। यहां से शिक्षिका उन्हें दनगरी वाटरफॉल ले गई।

यहां शिक्षिका अकेला देख दोनों की नीयत बिगड़ गई और सूनेपन का फायदा उठाते हुए उन्होंने उसके साथ जोर-जबरदस्ती शुरु कर दी। शिक्षिका ने विरोध जताया तो दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।

जान से मारने की दी धमकी
सामूहिक बलात्कार के बाद सद्दाम व सोनू उर्फ इम्तियाज ने शिक्षिका को धमकी दी कि यदि वह ये बात किसी को बताएगी तो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों शिक्षिका को वहां छोडक़र फरार हो गए।


शिक्षिका ने दर्ज कराई रिपोर्ट
घटना से डरी-सहमी शिक्षिका ने हिम्मत कर मामले की रिपोर्ट जशपुर जिले के पंडरापाठ चौकी में दर्ज कराई। शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने बगीचा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323 व 376 के तहत अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को रेडियो कॉलर पहनाया, फिर जंगल में छोड़ा, 6वें दिन आया था पकड़ में

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी को किया गया ट्रेंकुलाइज, गले में लगा डॉट, धीरे धीरे हो रहा बेहोश

Kabra Elephant Rescue: कबरा हाथी का पांचवें दिन भी रेस्क्यू नाकाम, ले चुका है 19 जान, वन अमले ने जंगल में डाला डेरा

Ambikapur Fraud: लोन क्लोज कराने के नाम पर पति-पत्नी से ले लिए 6.10 लाख, कहा- सेटलमेंट करवा दिया हूं, फिर आया कंपनी से फोन

Ambikapur News: आधी रात सीतापुर और मैनपाट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, की जनसभा, खनन प्रभावितों से करेंगे बात