अंबिकापुर

10 साल में दूसरी बार अंबिकापुर जेल में शिफ्ट हुआ दुर्ग का गैंगस्टर तपन सरकार

अलसुबह 4.30 बजे दुर्ग से पुलिस के वाहन से लाया गया सेंट्रल जेल अंबिकापुर, जेल से ही कर रहा था उगाही

2 min read
Tapan Sarkar

अंबिकापुर. दुर्ग के गैंगस्टर तपन सरकार को केंद्रीय जेल दुर्ग से अंबिकापुर के सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। शुक्रवार की सुबह 4.30 बजे प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उसे जेल दाखिल कराया गया। इसके पूर्व भी वर्ष 2008 में दो वर्ष के लिए जेल मुख्यालय के आदेश पर तपन सरकार व विद्युत चौधरी को अंबिकापुर के जेल में शिफ्ट किया गया था।


दुर्ग के नामी गैंगस्टर तपन सरकार को दुर्ग सेंट्रल जेल से अंबिकापुर सेंट्रल जेल में शुक्रवार की सुबह 4.30 बजे शिफ्ट किया गया। तपन सरकार पर हत्या, मारपीट और अपनी दबंगई के बल पर जेल के अंदर से बैठकर जमीन के सौदों, रेलवे और सरकारी ठेकों में दखल से लेकर उगाही तक किए जाने का आरोप हैं।

ये भी पढ़ें

पति गया था बाहर, कमरे में घुसे देवर ने भाभी को इस हाल में देखा तो रह गया सन्न

तपन के खिलाफ कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। इन सभी आरोपों की जांच के बाद तपन सरकार को ३ माह पूर्व ही जेल मुख्यालय व गृह विभाग द्वारा दुर्ग से अंबिकापुर केंद्रीय जेल शिफ्ट किए जाने का आदेश जारी किया गया था। तीन माह तक फाइल दुर्ग जेल में दबे होने की वजह से उसे पूर्व में शिफ्ट नहीं किया जा सका था।

गुरुवार की दोपहर 4.30 बजे दुर्ग पुलिस तपन सरकार को लेकर अंबिकापुर के लिए रवाना हुई थी। लगातार 12 घंटे का सफर तय करने के बाद शुक्रवार की सुबह 4.30 बजे विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच तपन सरकार को लेकर दुर्ग पुलिस अंबिकापुर पहुंची। पहुंचने के बाद इसकी जानकारी उन्होंने जेल के अधिकारियों को दी। जेल मेन्यूअल के अनुसार सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उसे बैरक में अन्य बंदियों के साथ शिफ्ट किया गया।


पुलिस ने कर रखी थी विशेष सुरक्षा व्यवस्था
तपन सरकार कई मामलों में अपराधी है। दुर्ग से जेल मुख्यालय के विशेष आदेश पर उसे एक स्पेशल वैन में एक एसआई, एक प्रधान आरक्षक व चार आरक्षक के साथ पुलिस उसे लेकर अंबिकापुर पहुंची।

जेल मुख्यालय से मिले आदेश के अनुसार बारिश के मौसम व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैन की स्पीड भी 40 से 60 किमी प्रतिघंटा निर्धारित की गई थी और वैन रोकने की भी जरूरत पड़े तो उसे संबंधित क्षेत्र के थाना परिसर में ही रोकने को कहा गया था।


इसके पूर्व भी रह चुका है अंबिकापुर जेल में
वर्ष 2008 में गैंगस्टर तपन सरकार व विद्युत चौधरी को २ वर्ष के लिए अंबिकापुर जेल शिफ्ट किया गया था। दो वर्ष के दौरान तपन सरकार की जेल के बंदियों से अच्छी-खासी जान पहचान भी हो गई थी। इसकी वजह से उसे लेकर काफी एहतियात बरती जा रही है।


हमारे लिए आम कैदी की तरह
सुबह 4.30 बजे दुर्ग पुलिस कैदी तपन सरकार को लेकर अंबिकापुर जेल पहुंची है। उसे जेल मुख्यालय के आदेश से अंबिकापुर केंद्रीय जेल शिफ्ट किया गया है। जेल प्रबंधन के लिए वह एक आम बंदी है लेकिन कई मामलों में अपराधी होने के वजह से उसके संबंध में ज्यादा नहीं बताया जा सकता है।
राजेन्द्र गायकवाड़, जेल अधीक्षक

ये भी पढ़ें

मारपीट में बीच-बचाव करने जा रहे हों तो हो जाएं सावधान! आपके साथ भी हो सकता है ऐसा
Published on:
13 Jul 2018 08:16 pm
Also Read
View All
Women Angry on Collector: शराब दुकान बंद कराने पहुंची थीं महिलाएं, कलेक्टर की बात सुनकर भडक़ गईं, कहा- नहीं चाहिए महतारी वंदन का पैसा

TS Singhdev on Hunger Strike: भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर एफआईआर का कर रहे हैं विरोध

Doctor Slaps Patient Video: डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर में महिला को जड़ा थप्पड़, कराने आई थी नसबंदी, परिजनों ने मचाया हंगामा

Congress Protest Video: आधी रात एक साथ धरने पर बैठे दीपक बैज और टीएस सिंहदेव, कुछ देर बाद पहुंचेंगे भूपेश बघेल

Ganga Dussehra: जिन तालाबों में कमल के फूल, वहां उतरती हैं ‘गंगा मैया’, जानिए गंगा दशहरा पर कौन-कौन सी होती हैं अनूठी परंपराएं