अंबिकापुर

Video: 2 पुलिसकर्मियों का वर्दी में गांजा पीते वीडियो वायरल, ऐसे में कैसे रुकेगी नशाखोरी?

Policemen smoking ganja: किसी ग्रामीण के घर बैठकर पुलिसकर्मी ही ले रहे गांजे का कस, इधर आईजी व एसपी के निर्देश पर अवैध शराब, गांजा, कफ सिरप व नशीले इंजेक्शन का कारोबार करने वालों के खिलाफ चल रही कार्रवाई
less than 1 minute read
Policemen smoking ganja
2 policemen smoking ganja video viral

अंबिकापुर. Policemen smoking Ganja: जिन पुलिसकर्मियों के कंधे पर नशे के कारोबारियों को पकडक़र सलाखों के पीछे पहुंचाने का जिम्मा है, वे ही नशाखोरी में लिप्त हैं। सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने नवा बिहान अभियान के तहत तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं देखा जाए तो कई बार पुलिसकर्मियों का शराब पीते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है। अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 2 पुलिसकर्मी वर्दी में गांजा पीते नजर आ रहे हैं। दोनों पुलिसकर्मी सरगुजा जिले के लुंड्रा थाने में पदस्थ हैं।


गौरतलब है कि आरक्षक दीपक पांडेय व नगर सैनिक जाकिर हुसैन सरगुजा जिले के लुंड्रा थाने में पदस्थ हैं। दोनों का सोशल मीडिया पर गांजा पीते वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरक्षक दीपक पांडेय सादी वर्दी में जबकि नगर सैनिक वर्दी में नजर आ रहा है।

यह वीडियो हाल-फिलहाल का ही बताया जा रहा है। दोनों किसी ग्रामीण के घर खाट पर बैठकर गांजे का कस लगाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच घर के एक ही एक व्यक्ति द्वारा पुलिसकर्मियों की नजरें बचाकर मोबाइल में वीडियो बनाया गया है।


चल रही है जांच
वायरल वीडियो के संबंध में दोनों पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था, उन्होंने सिगरेट पीने की बात कही है। इसके बाद भी मामले की जांच चल रही है। यदि गांजा पीने के संबंध में पुष्टि होती है तो कार्रवाई होगी।
सुनील शर्मा, एसपी सरगुजा

Published on:
24 Sept 2023 12:33 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video