अंबिकापुर

पिता की तबियत थी खराब जबकि मां गई थी बाहर, घर में घुसकर 7 वर्षीय बालिका से युवक ने किया बलात्कार

Girl child raped: मां घर पहुंची तो बेटी की हालत थी खराब, स्थानीय अस्पताल ले गई तो डॉक्टरों ने अंबिकापुर के लिए कर दिया रेफर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
less than 1 minute read
पिता की तबियत थी खराब जबकि मां गई थी बाहर, घर में घुसकर 7 वर्षीय बालिका से युवक ने किया बलात्कार
Demo pic

अंबिकापुर. बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 7 साल की मासूम बालिका के साथ दरिंदगी (Girl child raped) करने वाले 19 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल बालिका घर में थी और उसकी मां बाहर गई थी, जबकि पिता की तबियत खराब होने पर दूसरे कमरे में सोया था। इसी बीच युवक ने घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया।


सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक 7 वर्षीय बालिका सोमवार की दोपहर घर में अकेली थी। उसकी मां मवेशियों के चारा के लिए घास काटने चली गई थी, जबकि पिता की तबियत खराब थी, इस कारण वह दूसरे कमरे में सो रहा था। इसी बीच गांव का ही 19 वर्षीय युवक घर में घुस आया और बालिका से जबरन बलात्कार (Girl child raped) किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद युवक वहां से फरार हो गया। युवक की दरिंदगी से बालिका की तबियत बिगड़ गई। कुछ देर बाद जब उसकी मां पहुंची तो बेटी की बिगड़ी हालत देखकर तत्काल उसे अस्पताल ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही बालिका को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। (Girl child raped)


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। नामजद रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Published on:
25 Aug 2020 11:40 pm
Also Read
View All
IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है