अंबिकापुर

3 दिन से घर से गायब युवती की जंगल में मिली लाश, हत्या कर फेंकने की आशंका

Girl murder: युवती के गले में फंसा हुआ था दुपट्टा, जंगल (Forest) की ओर गए ग्रामीणों ने शव देख पहले गांव में फिर पुलिस (Police) को दी सूचना, युवती की हुई शिनाख्त
2 min read
3 दिन से घर से गायब युवती की जंगल में मिली लाश, हत्या कर फेंकने की आशंका
Dead body in forest

अंबिकापुर. लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम जामडीह के जंगल में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने 19 वर्षीय युवती का शव देखा। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। (Girl murder)

घटना की सूचना पर एएसपी अम्बिकापुर भी पहुंचे थे। युवती की पहचान कर ली गई है। युवती के गले में दुपट्टा भी फंसा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या (Murder) कर उसका शव जंगल में फेंका होगा। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम जामडीह निवासी 19 वर्षीय शाहिना फिरदौसी पिता जाकिर हुसैन 2 मार्च से घर से लापता थी। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज नहीं कराई थी।

इसी बीच शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव से लगे जंगल में एक युवती का शव देखा। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल गांव के जनप्रतिनिधियों व पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों युवती की पहचान शाहिना के रूप में की। सूचना पर अंबिकापुर एएसपी ओम चंदेल भी मौके पर पहुंचे थे।


सड़ चुका था शव
एएसपी ने बताया कि 3 दिन होने के कारण लाश सड़ चुकी है। ऐसे में शरीर पर मारपीट के चोट के निशान का भी पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने बताया कि युवती 2 मार्च को अपने घर से बिना बताए गायब थी। परिजन द्वारा इसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी।


हिरासत में लिए गए युवक
युवती के गले में दुपट्टा भी फंसा मिला है, इससे पुलिस भी इसे हत्या (Murder) मान कर जांच कर रही है। शक के आधार पर पुलिस गांव व आस-पास के कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Published on:
06 Mar 2021 05:18 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video