अंबिकापुर

Girl raped: तुमसे ही शादी करूंगा कहकर 6 साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर कर दिया इनकार

Girl raped: दोनों लंबे समय से थे रिलेशनशिप में, झांसा देकर युवक करता रहा रेप, युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Girl raped

अंबिकापुर. Girl raped: तुमसे ही शादी करूंगा कहकर एक युवक ने युवती से प्यार करने का नाटक किया। इसके बाद 6 साल तक उससे शारीरिक संबंध (Girl raped) बनाता रहा। युवती इस भरोसे में थी कि युवक उससे शादी जरूर करेगा। इसी बीच पिछले महीने युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इससे क्षुब्ध युवती ने मामले की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम राजकिशोरनगर सिरकी परसापारा निवासी राजलाल राजवाड़े (27) की वर्ष 2018 में एक युवती से जान-पहचान हुई। फिर युवक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बातचीत करने लगा।

इसी बीच उसने युवती के सामने अपने प्यार कर इजहार किया। उसने युवती से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। युवती भी उससे प्यार करने लगी थी, इस वजह से उसकी बातों में आकर उसने भी भरोसा कर लिया।

इसके बाद मई 2018 से वह युवती से शारीरिक संबंध (Girl raped) बनाता रहा। 28 जून को अचानक युवक ने पीडि़ता से शादी करने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

शादी से इनकार करने से पूर्व कई बार युवती ने उससे शादी करने की बात कही, लेकिन युवक टालमटोल करता रहा। इससे क्षुब्ध युवती ने मामले की रिपोर्ट महिला थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी जयलाल राजवाड़े को गिरफ्तार कर जेल दाखिल भेज दिया है।

Updated on:
21 Jul 2024 08:24 pm
Published on:
21 Jul 2024 08:24 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से