किशोरी के गांव में काम करने आया था शादीशुदा युवक, दुष्कर्म (Girl raped) के बाद 4 महीने पहले किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म
अंबिकापुर. किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर शादीशुदा युवक द्वारा दुष्कर्म (Girl raped) करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म से गर्भवती हो गई थी। उसने चार माह पहले बच्चे को भी जन्म दिया है। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मसगा निवासी 25 वर्षीय सुरेश राम श्रीवास की कुछ सालों पहले शादी हुई थी। एक वर्ष पूर्व वह काम की तलाश में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रनपुरखुर्द आया हुआ था। यहां उसने एक किशोरी (Girl raped) को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
10 दिनों तक काम करने के बाद आरोपी किशोरी को मंदिर घुमाने के बहाने अपने घर ग्राम मसगा ले आया। इस दौरान आरोपी की पत्नी घर पर नहीं थी।
आरोपी ने किशोरी को 1 सप्ताह तक अपने घर में रखा और शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म (Girl raped) करता रहा। इससे पीडि़ता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे घर पर छोड़ दिया। इसके बाद पीडि़ता ने 4 माह पूर्व बच्चे को जन्म दिया।
शादी से किया इनकार
बच्चे को जन्म देने के बाद पीडि़ता और उसके परिजन आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाने लगे लेकिन उसने इंकार कर दिया। तब पीडि़ता (Girl raped) ने आरोपी के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की। मामले में पुलिस ने धारा 376(2) ढ, 376(3), पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in Ambikapur
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..