अंबिकापुर

युवती से बलात्कार का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 5 हजार रुपए का इनाम

Girl raped: पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र से गिरफ्तार कर भेजा जेल, माता-पिता से मिलाने की बात कहकर ले गया था साथ
2 min read
rape_accused.jpg

अंबिकापुर. Girl raped: बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक युवती से 6 माह पूर्व युवक ने बलात्कार किया था। युवती ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई तो युवक फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी थी, लेकिन वह उनके हाथ नहीं आ रहा था। इधर सरगुजा पुलिस ने उसपर 5 हजार का इनाम रखा था। इसी बीच पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के बैढऩ, सिंगरौली क्षेत्र से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।


सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक युवती ने 19 अक्टूबर 2023 को रिपोट दर्ज कराई थी कि लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगीडीह निवासी शहबाज फिरदौसी उर्फ मोंटी खान ने 17 अक्टूबर को उसके साथ बलात्कार किया है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने उससे कहा कि वह उसे माता-पिता से मिलवाने ले जा रहा है।

इसके बाद गाड़ी में बैठाकर उससे जातिगत गाली-गलौज की और बलात्कार के बाद उसे सडक़ पर छोडक़र फरार हो गया। उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज न कराने की धमकी भी दी थी।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 376 एवं 3(2)(5)एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद से युवक फरार था।


मध्यप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को पकडऩे मुखबिरों को लगा रखा था। इसी बीच पुलिस को उसके मध्यप्रदेश के बैढऩ व सिंगरौली क्षेत्र में होने की जानकारी लगी। इसके बाद पुलिस की टीम ने उसे वहां जाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को उसे अंबिकापुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सरगुजा पुलिस ने उसपर 5 हजार का इनाम घोषित किया था। कार्रवाई में बतौली थाना प्रभारी एसआई सीपी तिवारी, आरक्षक संजीव चौबे, राजेश खलखो, ओमप्रकाश गुप्ता, सुनील आयाम व दीपक पांडेय शामिल रहे।

Updated on:
14 Apr 2024 09:28 pm
Published on:
14 Apr 2024 09:28 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ