अंबिकापुर

Video: स्कूल बस में छात्रा से छेडख़ानी, परिजनों ने छात्र की लाठी-डंडे व हाथ-मुक्के से की बेदम पिटाई, देखें वीडियो

Student beaten video viral: मैनपाट का मामला, छात्रा की शिकायत पर उसके परिजनों व मोहल्लेवासियों ने छात्र को बस से उतारकर पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2023, 5:54 PM IST
Student beaten video viral
School student beaten by sticks and hand

अंबिकापुर. Student beaten video viral: मैनपाट में एक स्कूली छात्र को बस से उतारकर लाठी-डंडे व हाथ-मुक्के से बेदम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि छात्र द्वारा स्कूल बस में छात्रा से छेडख़ानी की गई थी। इसके बाद छात्रा के परिजनों व मोहल्लेवासियों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।


बताया जा रहा है कि मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल में स्कूल बस से छात्र-छात्राएं आना-जाना करते हैं। सोमवार को स्कूल जान ेके दौरान एक छात्र ने छात्रा से स्कूल बस में ही छेडख़ानी की।

इसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिजनों से की। इसके बाद छात्रा के परिजन व मोहल्ले के लोगों ने बस को एक मैदान में रुकवाया और छात्र को बस से उतारकर लाठी-डंडे व हाथ-मुक्के बरसाने लगे। छात्र बचने की कोशिश करता रहा, इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की गई।

किसी तरह छात्र ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पिटाई के दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्र नाबालिग है।


आरोपियों पर होगी एफआईआर
इस मामले में एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला का कहना है कि मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र से छात्र की पिटाई का वीडियो सामने आया है। इस मामले में छात्र के परिजनों की रिपोर्ट पर एफआईआर की जा रही है। मामला छेडख़ानी का है, छात्र-छात्रा दोनों नाबालिग हैं।

Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी

Surguja की 2 सडक़ों को देखकर PWD सचिव हुए नाराज, कहा- ठेकेदारों की राजसात होगी बैंक गारंटी, …तो ब्लैक लिस्ट भी करेंगे