अंबिकापुर

4 साल तक बलात्कार करके बोला- मर जाओ, नहीं करूंगा शादी, लड़की प्रेमी के घर के सामने लटक गई फांसी पर

Girlfriend commits suicide: शादी करूंगा कहकर 4 साल तक खेलता रहा प्रेमिका के जिस्म से, पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Girlfriend commits suicide
Boyfriend arrested in girlfriend suicide case

अंबिकापुर. Girlfriend commits suicide: एक युवती ने 19 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में जांच के बाद धौरपुर पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल शादी का झांसा देकर आरोपी युवती से 4 वर्षों से बलात्कार कर रहा था। इसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया था। उसने कहा था कि मर जाओगी, फिर भी शादी नहीं करूंगा। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने 19 फरवरी को युवक के घर के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।


धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदेश्वरपुर निवासी 19 वर्षीय दिनेश सिंह पुसाम पिछले 4 वर्षों से शादी का झांसा देकर एक युवती से बलात्कार कर रहा था। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। फिर धमकी देकर बोला था कि तुम अपने समाज के किसी लडक़े से शादी कर लो।

फिर 19 फरवरी को युवती अपने प्रेमी के घर आकर शादी करने के लिए दबाव डालने लगी। इस दौरान युवती ने कहा कि तुमने शादी का झांसा देकर मेरे साथ प्रेम संबंध क्यों बनाया? इसके बाद भी युवक उससे शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ।

इससे झुब्ध होकर युवती ने प्रेमी के घर के बाहर कटहल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी थी।


पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
विवेचना के दौरान युवक द्वारा युवती को आत्महत्या करने मजबूर करने का मामला सामने आया। इस पर पुलिस ने आरोपी दिनेश सिंह पुसाम उम्र 19 वर्ष निवासी चंदेश्वरपुर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

कार्रवाई में थाना धौरपुर से प्रधान आरक्षक जयनाथ भगत, आरक्षक नेस्तोर कुजूर, आरक्षक सैनाथ लकड़ा व आरक्षक मुनेश्वर पन्ना सक्रिय रहे।


आरोपी ने कहा- तुम मर जाओ पर नहीं करूंगा शादी
घटना दिवस युवती अपने प्रेमी के घर आकर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। इस दौरान युवक ने कहा था कि तुम भले ही मर जाओ, लेकिन मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा। इस बात से झुब्ध युवती ने उसके घर के बाहर फांसी लगा ली थी।

Updated on:
01 Apr 2024 09:28 am
Published on:
31 Mar 2024 08:28 pm
Also Read
View All
IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है