अंबिकापुर

जेल से छूट कर आए पोते ने दादी से मांगे रुपए, मना किया तो उठा लिया दिल दहलाने वाला कदम

दादी द्वारा रुपए देने से इनकार किए जाने पर गुस्साए पोते ने डंडे से सिर पर कर दिया घातक प्रहार, अस्पताल में तोड़ा दम
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2018, 8:15 PM IST
Murder
Body

अंबिकापुर. एक युवक जेल से कुछ दिन पहले ही छूट कर घर आया था। शनिवार की सुबह उसने दादी से कुछ रुपयों की मांग की। दादी ने कहा कि उसके पास रुपए नहीं है। इसलिए वह नहीं दे सकती है। इतना सुनते ही पोता का गुस्सा सांतवें आसमान पर चढ़ गया। इसके बाद उसने घर में रखे डंडे से दादी के सिर पर प्राणघातक प्रहार कर दिया। डंडे के वार से वह वहीं गिरकर बेहोश हो गई।

परिजनों द्वारा उसे तत्काल सूरजपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पोते के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस पोते की खोजबीन में जुटी है।


सूरजपुर जिले के ग्राम सोनपुर निवासी रोहित साहू 23 वर्ष किसी मामले में जेल गया था। कुछ दिन पूर्व ही वह जेल से छूटकर घर लौटा था। शनिवार की सुबह उसकी दादी समदरिया साहू 60 वर्ष घर में ही थी। इसी दौरान उसने दादी से कुछ रुपयों की मांग की। दादी ने कहा कि वह उसे रुपए नहीं दे सकती। इतना सुनते ही वह गुस्से में आ गया।

इसके बाद उसने पास ही रखे डंडे से दादी के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। सिर से काफी मात्रा में खून बह जाने से वह वहीं ढेर हो गई। उसे गंभीर स्थिति में तत्काल परिजनों द्वारा सूरजपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे होलीक्रॉस अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात मर्ग डायरी सूरजपुर पुलिस को भेज दी है। सूरजपुर पुलिस द्वारा धारा 302 के तहत आरोपी पोते के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पोते की खोजबीन में जुटी है।

Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप