अंबिकापुर

पत्नी के साथ रायपुर से घर लौटा था प्रधान आरक्षक, दरवाजा खोलते ही दोनों के उड़ गए होश

पत्नी का इलाज कराने 9 अगस्त को रायपुर गया था पुलिसकर्मी, पुलिस कर रही मामले की जांच
2 min read
Investigation
Police investigation

अंबिकापुर. अब पुलिसकर्मियों का घर भी चोरों से सुरक्षित नहीं रह गया है। शहर में आए दिन चोरियां तो हो ही रही हैं लेकिन वर्दीवालों का घर में चोरों के निशाने पर हैं। पिछले 4 महीने के दौरान 2 पुलिसकर्मियों के घर चोरियां हो चुकी हैं। ऐसा ही एक मामला पुलिस लाइन से लगे बौरीपारा से आया है।

इसमें चोरों ने प्रधान आरक्षक के सूने घर का ताला तोड़कर 60 हजार रुपए के जेवर व कागजात पार कर दिए। इस दौरान प्रधान आरक्षक पत्नी का इलाज कराने रायपुर गया था। वापस लौटते ही उन्होंने दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अनिल ङ्क्षसह पिता स्व. रामनाथ ङ्क्षसह पुलिस लाइन अंबिकापुर में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है। वह पत्नी के साथ किराए के मकान में बौरीपारा स्थित पुलिस लाइन के पास रहता है। 9 अगस्त को वह अपनी पत्नी का इलाज कराने रायपुर गया था। घर में ताला बंद था। 11 अगस्त को जब वह वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था।

यह देख उन्हें किसी अनहोनी की शंका हुई। इसके बाद उन्होंने दरवाजा खोला और भीतर गए तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी खोलकर देखा तो 60 हजार के जेवरात व अन्य कागजात गायब थे।

यह देखकर पुलिसकर्मी व उसकी पत्नी के होश उड़ गए। इसके बाद प्रधान आरक्षक ने चोरी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


चोरों का गिरोह दे रहा अंजाम!
गौरतलब है कि शहर में आए दिन चोरियां हो रही हैं। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरों के कई गिरोह वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 2 महीने पूर्व गांधीनगर थाना क्षेत्रांतर्गत हुई सिलसिलेवार चोरी के मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले के गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बावजूद चोरी नहीं रुक रही है। चोर आए दिन पुलिस के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।

Published on:
13 Aug 2018 03:43 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन