अंबिकापुर

दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से गिरकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस के भतीजे वीरभद्र सिंहदेव की मौत

Veerbhadra Singhdeo died: रायपुर से पत्नी व बच्चों को छोडक़र लौटने के दौरान हुए हादसे का शिकार, धौरपुर हाउस (Dhaurpur House) में शोक का माहौल, शव लेने पहुंचे परिजन व पार्टी के लोग, कैसे हुआ हादसा (Accident) इसकी जानकारी नहीं लग पाई है

2 min read
Veer Bhadra Singhdeo

अंबिकापुर. VeerBhadra Singhdeo died: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस ङ्क्षसहदेव के भतीजे व सरगुजा के लुंड्रा ब्लॉक अंतर्गत धौरपुर हाउस के लाल सोमेश्वर प्रताप सिंहदेव के ज्येष्ठ पुत्र वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन सिंह की दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से बिलासपुर के पास गिरकर मौत हो गई। वे पत्नी व बच्चों को रायपुर छोडक़र दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन (Durg-Ambikapur train) से घर लौट रहे थे। हादसा कैसे हुआ, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। घटना में वीरभद्र की मौत से धौरपुर हाउस समेत इलाके भर में शोक का माहौल है। देर शाम तक उनका शव धौरपुर पहुंचेगा।


धौरपुर हाउस के लाल सोमेश्वर प्रताप सिंहदेव के ज्येष्ठ पुत्र वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन युवा नेता के अलावा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (CG health Minister TS Singhdeo) के भतीजे भी थे। वे अपनी पत्नी, 10 वर्षीय पुत्र व 8 वर्षीय पुत्री को छोडऩे रायपुर गए थे।

वहां उन्हें छोडक़र वे दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन (Durg-Ambikapur train) से गुरुवार की रात अंबिकापुर लौट रहे थे। शुक्रवार की सुबह उनका फोन नहीं लग रहा था। जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को उनकी चिंता होने लगी।

यह भी पता चला कि उनका सामान ट्रेन में ही पड़ा है। जब खोजबीन की गई तो पता चला कि बिलासपुर से पूर्व बेलगहना स्थित रेलवे ट्रैक पर उनका शव पड़ा है। इसकी सूचना जब परिजनों को हुई तो उनके बीच कोहराम मच गया।


देर शाम पहुंचेगा शव
सूचना मिलते ही परिजन बिलासपुर के बेलगहना पहुंचे। वहीं स्थानीय पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री के पीए समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पीएम पश्चात पुलिस ने शव उनके परिजन को सौंप दिया। शुक्रवार की देर शाम तक शव धौरपुर हाउस पहुंचेगा। घटना में वीरभद्र सिंहदेव के निधन से धौरपुर हाउस समेत इलाके में शोक का माहौल है।


फिसलकर गिरने की संभावना
हादसा (Accident) कैसे हुआ, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वे देर रात ट्रेन के गेट से फिसलकर गिर गए होंगे और पहिए की चपेट में आ गए होंगे। रात होने के कारण किसी को इसकी भनक नहीं लग सकी।

Published on:
12 Aug 2022 05:45 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Dirty photo case: छात्रा के मोबाइल पर गंदे फोटो और मैसेज भेजता था अतिथि सहायक प्राध्यापक, कुछ दिन फरार रहा, फिर कोर्ट में किया सरेंडर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत