अंबिकापुर

CG Road Accident: ट्रक- कार में जोरदार भिड़ंत, रायपुर से मैनपाट घूमने जा रहे चार दोस्तों की मौत

हादसे की सूचना मिलने पर युवकों के परिजन CG Road Accident: रायपुर से उदयपुर दोपहर में पहुंचे। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने सभी की शिनाख्त की। गम में डूबे परिजनों ने बताया कि सभी दोस्त थे और मैनपाट घूमने निकले थे।
2 min read
CG Road Accident
CG Road Accident

CG Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर ग्राम गुमगा में रविवार सुबह ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रायपुर रेफर कर दिया गया। कार सवार सभी युवक आपस में दोस्त थे और रायपुर से मैनपाट घूमने जा रहे थे।

रायपुर के न्यू चंगोराभाठा निवासी संजू साहू पिता गणेश राम साहू (28), राहुल पिता दाऊ लाल साहू (27), दुष्यंत पिता विनोद देवांगन (22 वर्ष), स्वप्निल हेमने पिता गोपीचंद हेमने (27) व डिगेश साहू घर में जगदलपुर जाने की बात बताकर कार से निकले थे, लेकिन अचानक उनका मैनपाट जाने का प्लान बन गया।

घने कोहरे के कारण हुआ हादसा

नए प्लान के मुताबिक वे मैनपाट के लिए निकले गए, लेकिन रास्ते में रविवार की सुबह 5 बजे एनएच 130 पर गुमगा में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए। बताया जा रहा है घटना के दौरान कोहरा था। तेज भिड़ंत होने के कारण कार के सामने का पूरा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया इससे अंदर बैठे चालक सहित सभी बुरी तरह जख्मी होकर फंस गए। सूचना पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर से काटकर सभी को बाहर निकाला गया।

इनमें डिकेश साहू को छोडक़र सभी की मौत हो गई थी। उसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां आईसीयू में कुछ घंटे के इलाज के बाद स्थिति में सुधार न होता देख उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

परिजन के आने के बाद हुई शिनाख्त

हादसे की सूचना मिलने पर युवकों के परिजन रायपुर से उदयपुर दोपहर में पहुंचे। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने सभी की शिनाख्त की। गम में डूबे परिजनों ने बताया कि सभी दोस्त थे और मैनपाट घूमने निकले थे। उनसे मिली जानकारी के अनुसार संजू एसएस फिटनेस जिम का संचालक था। राहुल कंप्यूटर पाट्र्स और दुष्यंत ऑटो मोबाइल दुकान में काम करता था। वहीं स्वप्निल प्राइवेट कंपनी में काम करता था। शवों का पीएम होने के बाद परिजन उन्हें लेकर रायपुर लौट गए।

Updated on:
02 Dec 2024 02:32 pm
Published on:
02 Dec 2024 07:53 am
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत