17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road jam: एनएच-343 की बदहाल सडक़ और जल संकट को लेकर किया चक्काजाम, कांग्रेसी बोले- …नहीं तो प्रदेशभर में करेंगे उग्र आंदोलन

Road jam: नाला निर्माण के अलावा अवैध प्लॉटिंग व ब्लास्टिंग के विरोध में ग्रामीणों के साथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

less than 1 minute read
Google source verification
Road jam

Congressmen protest on NH 343 (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. अंबिकापुर से रामानुजगंज जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-343 की जर्जर स्थिति, जल समस्या, नाला निर्माण से किसानों को हो रही परेशानी तथा अवैध प्लॉटिंग व ब्लास्टिंग के विरोध में ग्रामीणों ने चक्काजाम (Road jam) कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि समस्याओं का 10 दिवस के भीतर निराकरण किया जाए, अन्यथा क्षेत्र में प्रदेश स्तरीय उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेसियों ने बताया कि एनएच-343 की हालत बेहद खराब (Road jam) हो चुकी है। जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं और सडक़ निर्माण के दौरान अत्यधिक धूल उड़ रही है। कई स्थानों पर मिट्टी और मलबा मोड़ों के पास डंप कर दिया गया है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

चक्काजाम (Road jam) के दौरान निखिल विश्वकर्मा, सौरभ फिलिप, आशीष शील, तरण बाबरा, प्रिंस विश्वकर्मा, वैभव पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

नाला निर्माण से 100 किसानों की सिंचाई प्रभावित

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम रजपुरी के आगे आउटर रिंग रोड क्षेत्र में बनाए जा रहे नाले के कारण लगभग 100 किसानों की कृषि भूमि की सिंचाई व्यवस्था बाधित (Road jam) हो रही है। ग्रामीणों ने नाले का स्थान बदलने और निकासी के लिए अतिरिक्त पाइप लगाने की मांग की है।

Road jam: चार गांवों में गंभीर पेयजल संकट

उन्होंने बताया कि रनपुर, राजपुर, असोला और देवगढ़ ग्राम पंचायतों में पेयजल समस्या गंभीर बनी हुई है। जल जीवन मिशन के बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और चट्टानों की ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे घरों में दरारें (Road jam) आ रही हैं और जन-धन को खतरा उत्पन्न हो गया है।