
Place of safety Ambikapur (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित प्लेस ऑफ सेफ्टी संस्था से सोमवार की रात 15 अपचारी बालक फरार हो गए। फरार हुए अपचारी बालक (Crime news) हत्या, बलात्कार, मारपीट व चोरी के मामले में शामिल हैं। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद गार्ड के साथ मारपीट की, इसके बाद सभी फरार हो गए। मामला सामने आते ही हडक़ंप मच गया। पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरु की, इस दौरान 5 अपचारी बालक पकड़े गए, जबकि 10 की तलाश जारी है।
हत्या, मारपीट, बलात्कार समेत अन्य मामले में शामिल अपचारी बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह के अलावा गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी संस्था में भी रखा जाता है। फिलहाल वहां 25 अपचारी बालकों को रखा गया था। इसी बीच सोमवार की रात करीब 9 बजे ड्यूटी पर मौजूद गार्डों द्वारा अपचारी बालकों (Crime news) को परिसर से कमरे में ले जाया जा रहा था।
इसी दौरान अचानक 15 बालकों ने दरवाजे को धक्का देकर गार्डों पर हमला कर दिया। गार्डों ने बच्चों को नियंत्रण में करने की कोशिश की, लेकिन अपचारी बालकों ने एक गार्ड के साथ मारपीट (Crime news) की, जबकि दूसरे को कुछ लडक़ों ने पकड़ रखा था। मारपीट के बाद पीछे के दरवाजे से 15 अपचारी बालक फरार हो गए।
प्लेस ऑफ सेफ्टी (बालक) संस्था से फरार 15 अपचारी बालकों के फरार होने की सूचना रात में ही संस्था प्रबंधन ने गांधीनगर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले (Crime news) में त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 अपचारी बालकों को धरदबोचा, जबकि अन्य की तलाश जारी है। संस्था के एक कर्मचारी का कहना है कि फरार अपचारी बालकों में हत्या, बलात्कार, चोरी व मारपीट के मामले में शामिल हैं।
Updated on:
17 Feb 2026 01:21 pm
Published on:
17 Feb 2026 01:21 pm
