3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Congressmen protest: चक्काजाम के कारण गंतव्य तक नहीं पहुंच सका युवक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत अन्य पर दर्ज कराई एफआईआर

Congressmen protest: जर्जर सडक़ की रिपेयरिंग करने की मांग को लेकर अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सरगवां के पास मुख्य मार्ग पर किया था चक्काजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 30 Oct 2024, 8:25 PM IST

Congressmen protest

Congressmen protest on road

अंबिकापुर. Congressmen protest: एक सप्ताह पूर्व जिला कांग्रेस द्वारा जर्जर सडक़ को लेकर सिधमा-अम्बिकापुर मार्ग स्थित सरगवां में चक्काजाम किया गया था। चक्काजाम (Congressmen protest) किए जाने से एक व्यक्ति अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाया था। इस मामले में पीडि़त ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित 20-25 कांग्रेसियों के खिलाफ गांधीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 126 (2) व 191 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि जर्जर सडक़ को लेकर सरगुजा जिला कांग्रेस ने 22 अक्टूबर को सिधमा-अंबिकापुर मुख्य मार्ग स्थित सरगवां में चक्काजाम (Congressmen protest) किया गया था। दोपहर करीब 12 से 2 बजे के बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित 20-25 कांग्रेसी सडक़ पर कुर्सी लगाकर अनाधिकृत रूप से रास्ता बंद कर दिया था।

इस कारण दो पहिया व चार पहिया से लोग आवागमन (Congressmen protest) नहीं कर पा रहे थे। वहीं ग्राम किशुननगर निवासी अभिषेक माली अपने गंतव्य तक नहीं जा सका। इस कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:Elephant attack: घर के बाहर निकलते ही युवक का हाथी से हो गया सामना, दौड़ाकर कुचला, बाइक भी तोड़ डाली

Congressmen protest: कांग्रेसियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

मामले (Congressmen protest) में अभिषेक माली ने गांधीनगर थाना में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित 20-25 कांग्रेसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 126 (2) व 191 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।