3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Congress Protest: बलौदा बाजार से बलरामपुर तक हुई घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, CM व गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा

CG Congress Protest: प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने शहर के घड़ी चौक पर किया विरोध प्रदर्शन, नैतिकता के आधार पर मांगा इस्तीफा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Oct 2024, 8:19 PM IST

CG Congress Protest

Congressmen protest

अंबिकापुर. CG Congress Protest: छत्तीसगढ में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के घड़ी चौक पर विरोध प्रदर्शन (CG Congress Protest) किया गया। कांग्रेस ने कहा कि नई सरकार के आने के बाद पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में चिंताजनक बनी हुई है। बलौदा बाजार, कवर्धा, सूरजपुर और बलरामपुर की हालिया घटनाएं ऐसी हैं , जिसमें सीधे उस व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश के कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने की है। इस दौरान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की।

विरोध प्रदर्शन (CG Congress Protest) के दौरान महापौर डॉं. अजय तिर्की ने कहा कि इस सरकार ने शांति के टापू छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का बड़ा कारण प्रदेश में प्रशासनिक तौर पर अनुभवहीन लोगों का सत्ता संभालना है।

प्रदेश के मुखिया और गृहमंत्री को चाहिए कि वे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर ऐसे व्यक्ति को शासन दें जो कि शासन व्यवस्था को संभालने में सक्षम हो।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार डबल इंजन की कठपुतली सरकार है। यह सरकार बस ऊपर वाले इंजन के संकेत पर उनके पूंजीपति मित्रों का हितसंवद्र्धन कर रही है।

यह भी पढ़ें: CG murder case: तंबाकू लेने के बहाने दरवाजा खटखटाया, पत्नी ने दरवाजा खोला तो कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर की पति की हत्या

CG Congress Protest: प्रदर्शन में ये रहे शामिल

विरोध प्रदर्शन (CG Congress Protest) में प्रदेश महामंत्री द्वितेनद्र मिश्रा, अतुल तिवारी, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, प्रमोद चौधरी, संजीव मंदिलवार, अनूप मेहता, आशीष वर्मा, गुरुप्रीत सिद्धू, अशफाक अली, अजय सिंह, आलोक सिंह, सतीश बारी, शुभम जायसवाल, नितिश चौरसिया, चंद्र प्रकाश सिंह, राजनीश सिंह, विकास गुप्ता,

लवकेश पासवान, दिलीप धर, रामू घोष, विधान राय, निखिल विश्वकर्मा, आलोक गुप्ता, आतिश शुक्ला, दिनेश शर्मा, मो. इमरान, फैसल सिद्दीकी, अमित सिंह, मिथुन सिंह, आशीष शील, रोशन कन्नौजिया, परवेज आलम गांधी, दीपेश धर, जगदीश मंडल, सतीश घोष व राहुल पटेल समेत काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।