3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG murder case: तंबाकू लेने के बहाने दरवाजा खटखटाया, पत्नी ने दरवाजा खोला तो कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर की पति की हत्या

CG murder case: 10 दिन पूर्व मृतक ने की थी गाली-गलौज, इसी रंजिशवश वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Oct 2024, 7:32 PM IST

CG murder case

Murder accused arrested

राजपुर। CG murder case: बरियों चौकी अंतर्गत पंडोपारा में पुरानी रंजिश पर एक व्यक्ति ने घर में घुसकर टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी योजनाबद्ध तरीके से तम्बाकू लेने के बहाने घर में घुसा था। उसका मृतक के साथ 8-10 दिन पूर्व किसी के घर में दशकर्म क्रिया के दौरान विवाद हुआ था। इसी रंजिशवश उसने वारदात (CG murder case) को अंजाम दे दिया।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरियों के पंडोपारा निवासी परषोत्तम पंडो 28 अक्टूबर की रात पत्नी व बच्चों के साथ खाना खाकर घर में सोया (CG murder case) था। रात करीब 9.30 बजे गांव का ही कृष्णा पंडो घर पहुंचा व बाहर से तम्बाकू मांगने के लिए आवाज लगाया। उसकी आवाज सुनकर परषोत्तम की पत्नी जगी और दरवाजा खोली।

इधर परषोत्तम भी जग गया। फिर कृष्णा पंडो अंदर आते ही घर की परछी में रखे टांगी को उठाकर परषोत्तम के गले पर ताबड़तोड़ 3 बार वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत (CG murder case) हो गई।

इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व जांच के बाद शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी कृष्णा पंडो को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:Custodial death case: टीएस बोले- हाईकोर्ट के जज से कराएं जांच, दोषी सभी पुलिसकर्मी हों बर्खास्त

CG murder case: इस वजह से की हत्या

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 8-10 दिन पूर्व उसका मृतक के साथ किसी के घर में दशकर्म क्रिया के दौरान विवाद (CG murder case) हो गया था।

इस दौरान मृतक ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी थी, इस बात से वह दुखी था। इसी रंजिशवश उसने 28 अक्टूबर की रात मृतक को मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें:Double murder case: कुलदीप साहू के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 3 एसडीएम, 6 तहसीलदार व पुलिस फोर्स की रही मौजूदगी

कार्रवाई में ये रहे शामिल

कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुभाष कुजूर, एसआई दिनेश राजवाड़े, एएसआई कृपा निधान पाण्डेय, मुन्ना राम टोप्पो, प्रधान आरक्षक अजय किस्पोट्टा, प्रदीप यादव, प्रमोद यादव, आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, रामगोपाल व राममूरत यादव शामिल रहे।