3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Double murder case: कुलदीप साहू के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 3 एसडीएम, 6 तहसीलदार व पुलिस फोर्स की रही मौजूदगी

Double murder case: प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की हत्या का मुख्य आरोपी है कुलदीप साहू, बुलडोजर कार्रवाई के दौरान छावनी में तब्दील रहा शहर, बड़ी मात्रा में अवैध कबाड़ भी किया गया जब्त
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 28 Oct 2024, 8:40 PM IST

Double murder case

Police force

सूरजपुर। Double murder case: सूरजपुर के बहुचर्चित दोहरा हत्याकांड (Double murder case) के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई सोमवार की सुबह ही की गई। इस दौरान 3 एसडीएम, 6 तहसीलदार के अलावा पुलिस के आला अधिकारी व काफी संख्या में पुलिस फोर्स की मौजूदगी रही। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध कबाड़ भी जब्त किया गया। हम आपको बता दें कि कुलदीप साहू सूरजपुर जिले के सबसे बड़ा कबाड़ कारोबारी होने के साथ कुख्यात अपराधी रहा है।

14 अक्टूबर को कोतवाली के प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी कुलदीप साहू ने अपने साथियों से मिलकर हत्याकांड (Double murder case) को अंजाम दिया था। इस वारदात ने सबको हिलाकर रख दिया था। हत्या के आरोपियों के पकड़ में आने के बाद नगर पालिका ने मुख्य आरोपी कुलदीप के पिता व चाचा के मकान में अवैध कब्जा हटाने नोटिस चस्पा किया था, उसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

पुराना बाजार स्थित मकान के पीछे हिस्से के अवैध कब्जे को जेसीबी (Double murder case) लगाकर ढहा दिया गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन को रोक दिया गया था। इसके अलावा रिंग रोड सहित 3-4 स्थानों में अवैध कब्जे को भी हटाने की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में कबाड़ भी जब्त किया गया है।

आरोपी कुलदीप साहू (Double murder case) के अवैध निर्माण को तोडऩे के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम पूरी तैयारी के साथ सुबह से ही मौके पर उपस्थित रही। वहीं पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी, एसडीएम, तहसीलदार, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस राजस्व के कर्मचारी सक्रिय रहे।

यह भी पढ़ें: CG rape case: पैरोल पर छूटकर आए बलात्कार के आरोपी ने अपनी नाबालिग बेटी व भतीजी से किया रेप, कोरबा से गिरफ्तार

रविवार से ही शुरू हो गई थी तैयारी

रविवार को दोपहर ही संयुक्त कलेक्टर कार्यालय (Double murder case) से लेटर जारी कर जिले के सभी निकायों से ट्रैक्टर ट्राली एवं सफाई कर्मियों को देर शाम 7 बजे एकत्रित होने हेतु न्यू सर्किट हाउस में आदेश किया गया था। इसके पश्चात सभी निकायों के ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर सफाई कर्मियों ने देर रात तक सर्किट हाउस पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

इसके पश्चात सोमवार की सुबह जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा पुराने बस स्टैंड स्थित आरोपी कुलदीप साहू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर धराशायी करने का काम शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Balrampur custodial death case: एसपी ने प्रधान आरक्षक सहित 8 पुलिसकर्मियों को किया लाइन अटैच

Double murder case: इन स्थानों पर हुई कार्रवाई

चार जगहों पर 100 डिसमिल से अधिक जमीन पर बने अवैध निर्माण (Double murder case) को हटाया गया है। पुराना बस स्टैंड सूरजपुर, ग्राम पंचायत तिलसिवां, मानपुर व एक अन्य स्थान से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई है। कार्रवाई करने वाली प्रशासनिक टीम में 3 एसडीएम, 6 तहसीलदार, पुलिस अधिकारी व बड़ी संख्या में राजस्व व पुलिस बल शामिल रहा।

रात में ही कोतवाली पहुंची थी पुलिस की टीम

पुलिस अधीक्षक ने रविवार की देर शाम को ही सभी जिले के थाना-चौकियों के बलों को जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना में पहुंचने के सख्त निर्देश दिए थे। जब सुबह 5 बजे प्रशासन व पुलिस की टीम (Double murder case) जेसीबी मशीनों, ट्रैक्टरों के साथ मौके पर पहुंची, तब लोगों को अतिक्रमण हटाने की जानकारी मिली।

इस कार्रवाई को लेकर दिन भर शहर में गहमागहमी बनी रही। वहीं सोशल मीडिया पर भी यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही। कुछ लोगों ने जहां इसकी सराहना की तो वहीं किसी ने इसे अधूरी कार्रवाई भी बताया।