इस मामले में वर्ष 2021 और 2022 में शीष नेतृत्व सोनिया गांधी, तत्कालीन अध्यक्ष मोहन मरकाम से शिकायत की गई थी, फिर भी उनकी नियुक्ति की गई थी। उन्होंने पत्र के साथ पूर्व में उनके द्वारा लिखे गए पत्रों को भी अटैच किया गया है। उन्होंने लिखा है कि एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष सहित उन सभी लोगों पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने यह गैर जिम्मेदाराना काम किया है।