अंबिकापुर

Road Accident: कार व पिकअप वाहन में हुई जबरदस्त भिड़ंत, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ गंभीर रूप से घायल

Ambikapur accident: शनिवार की शाम कार व पिकअप वाहन में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ बुरी तरह से घायल हो गए।
less than 1 minute read
Road Accident: Heavy collision between car and pickup vehicle, PWD SDO seriously injured
कार व पिकअप में भिड़ंत

Cg Road accident: जयनगर। अचानक मौसम में हुए बदलाव से हुए बारिश के कारण एनएच पर शनिवार की शाम कार व पिकअप वाहन में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ बुरी तरह से घायल हो गए। बिश्रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी के एसडीओ संजीव वर्मा शनिवार की शाम करीब 4 बजे अपनी कार में सवार हो के अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्राम पंचायत तेलईकछार केनापारा में मनोज साहू के घर के समीप मोड़ के पास यह हादसा हो गया। बता दे कि अंबिकापुर से सामान लेकर चरचा कोरिया जा रहे पिकअप वाहन के चालक चंद्रिका पिता श्यामलाल ने बारिश के दौरान तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार को विपरीत दिशा से जबदरस्त टक्कर मार दी। जिससे यह घटना घटित हुई।

यह भी पढ़े:

हालत गंभीर

इस दुर्घटना में कार सवार पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ संजीव वर्मा के सिर, हाथ, पैर में चोट आई। दुर्घटना की सूचना पर जयनगर थाना से सहायक उपनिरीक्षक समेत अन्य प्रभारी की टीम मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़े:

Published on:
28 May 2023 03:34 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष