अंबिकापुर

Hit and Run: एनएच पर बाइक सवार 2 दोस्तों को टक्कर मार कार चालक फरार, एक की मौत

Hit and run: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर शहर से लगे लुचकी घाट के पास हुआ हादसा, बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद कार चालक ने नहीं की मदद, मौके से हुआ फरार
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2024, 9:22 PM IST
Hit and run
Accident demo pic

अंबिकापुर. Hit and run: हिट एंड रन के केस में अभी भी कमी नहीं आई है। वाहन चालक किसी को टक्कर मारने के बाद उसे गंभीर या मृत हालत में छोडक़र फरार हो जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित शहर से लगे लुचकी घाट के पास शनिवार की शाम को आया। यहां अज्ञात कार ने बाइक सवार 2 दोस्तों को टक्कर मार दी और फरार हो गया। दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।


सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोदा निवासी नवीन भगत पिता लक्ष्मण भगत उम्र 18 वर्ष शनिवार को अपने दोस्त इस्माइल के साथ बाइक से अंबिकापुर आया था। यहां से दोनों शाम को घर लौट रहे थे।

रास्ते में अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर शहर से लगे लुचकी घाट के पास बतौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

इसके बाद ड्राइवर कार लेकर वहां से फरार हो गया। इधर टक्कर से बाइक सवार नवीन गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि दोस्त इस्माइल को मामूली चोट आई थीं। दोनों सडक़ पर घायल अवस्था में पड़े हुए थे।


बोलेरो चालक ने की मदद, नहीं बची एक की जान
हादसे के कुछ ही देर बाद पीछे से आ रहे बोलेरो वाहन के चालक ने दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि इस्माइल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत