अंबिकापुर

होम आइसोलेशन फीड बैक में राज्य में सरगुजा जिला प्रथम स्थान पर, होम आइसोलेशन में रहते हैं ऐसे मरीज

Home Isolation: राष्ट्रीय स्तर से निष्ठा प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए गए सर्वेक्षण (Survey) में सामने आई रिपोर्ट, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की डॉक्टर (Doctor's) लगातार करते हैं निगरानी
2 min read
होम आइसोलेशन फीड बैक में राज्य में सरगुजा जिला प्रथम स्थान पर, होम आइसोलेशन में रहते हैं ऐसे मरीज
Demo pic

अंबिकापुर. कलक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में कोविड-19 (Covid-19) के मरीजों को घर पर ही रहकर चिकित्सक की देख-देख में होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है।

होम आइसोलेशन को मानकयुक्त बनाने के संबंध में राष्ट्रीय स्तर से निष्ठा प्रोजेक्ट (Nishtha project) के अंतर्गत किए गए सर्वेक्षण में सरगुजा जिला छत्तीसगढ़ राज्य में पहले स्थान पर है।


होम आइसोलेशन के नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 के वायरस से संक्रमित हल्के लक्षण या बिना लक्षण वाले मरीज को होम आईसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है।

मरीज की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा या अन्य बीमारी से पीडित मरीज जिनकी इम्यूनिटी (Imunity) निम्न स्तर की होती है उन्हें होम आइसोलेशन में नहीं रखा जाता है।

वर्तमान में 2 हजार 372 मरीज होम आइसोलेशन के अंतर्गत उपचार प्राप्त कर स्वस्थ हो चुके है। 317 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन किया जा रहा है।

होम आइसोलेशन हेतु 44 शासकीय चिकित्सक, 15 निजी चिकित्सक, 15 आयुष चिकित्सक, 6 दन्त चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी 24 घंटे होम आइसोलेशन मरीजों को ऐलोपैथिक एवं आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उपचार कर रहे हैं।


17 दिन का होम आइसोलेशन
डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि होम आइसोलेशन 17 दिन का होता है। होम आइसोलेटेड मरीज को स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल समाधान किया जाता है व आवश्यकता पडऩे पर कोविड डेडीकेटेड हॉस्पिटल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराने में मरीज का सहयोग किया जाता है।

इसी प्रकार मरीज को होम आइसोलेशन (Home Isolation) में सुरक्षित रहकर परिवार के अन्य सदस्यों को संक्रमित होने से बचाने की जानकारी दी जाती है।

Published on:
31 Oct 2020 11:52 pm
Also Read
View All
Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

Ambikapur News: मां तो आखिर मां ही होती है! मधुमक्खियों ने किया हमला तो 10 वर्षीय बेटे से बोली- यहां से भाग जा, चली गई जान

Surguja News: देखते ही देखते ढह गया घर, बाल-बाल बचे पति-पत्नी और 4 बच्चे, मलबे में दब गया सारा सामान, See Video

Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार