अंबिकापुर

अकेली रह रही पत्नी के घर दोस्त को लेकर पहुंचा पति, पिता के बाहर जाते ही दोनों ने किया घिनौना काम

किराए के मकान में रहती है महिला, महिला का ससुर भी पहुंचा था उसके यहां, उसके निकलते ही पति ने दोस्त के साथ की गलत हरकत
less than 1 minute read
molest
Molesting

अंबिकापुर. एक महिला ने अपने पति व उसके दोस्त के खिलाफ थाने में छेडख़ानी की रिपोर्ट कराई है। महिला का कहना है कि वह पति से अलग किराए के मकान में रहती है। 2 दिन पूर्व उसका पति, पति का दोस्त और ससुर रूम में पहुंचे।

यहां ससुर उसे अपने बेटे से तलाक लेने के लिए राजी करने लगा। इसके बाद जैसे ही ससुर कमरे से बाहर निकला, पति व उसके दोस्त ने उससे छेड़छाड़ शुरु कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


मध्यप्रदेश के मंडला निवासी एक युवती की शादी अंबिकापुर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। पति की हरकत से नाराज होकर पत्नी ने मामले की शिकायत थाने में भी की थी।

वहीं लगभग 3 साल से पीडि़ता गंगापुर में तुलसी चौक के पास किराए के मकान में अकेले रह रही थी। पीडि़ता का आरोप है कि पति और उसका दोस्त राकेश तथा ससुर 6 अक्टूबर की रात उसके किराये के मकान में पहुंचे। यहां ससुर पीडि़ता को राजीनामा कर पति से तलाक लेने की बात कहने लगा। इसके कुछ देख बाद वह घर से बाहर चला गया।

पति और दोस्त ने मिलकर की छेड़छाड़
वहीं पति और उसके दोस्त ने मिलकर पीडि़ता के साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी पति और उसके दोस्त के खिलाफ धारा 354, 509 के तहत छेड़छाड़ का जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

Published on:
09 Oct 2018 07:37 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष