अंबिकापुर

पति मंदिर नहीं ले गया तो नाराज हो गई पत्नी, फिर थोड़ी ही देर में उठा लिया खौफनाक कदम

पति ने कहा था कि कुछ दिन बाद चलेंगे माता जी के दर्शन करने, इस बात को लेकर दोनों में हो गया था विवाद
less than 1 minute read
Dead body
Dead body of women

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के प्रेमनगर के केदारपुर में 6 दिन पूर्व एक महिला ने पति को रामगढ़ मंदिर जाने को कहा, इस पर पति ने कुछ दिन बाद मंदिर जाने की बात कही तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

इस दौरान गुस्से में आकर महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजन ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम केदारपुर निवासी 45 वर्षीय श्यामपति ने बीते बुधवार को पति गुमान सिंह से कहा कि चलो रामगढ़ मंदिर जाकर दर्शन कर आते हैं। इस पर पति ने कहा बारिश का मौसम आने वाला है, पहले लकड़ी की व्यवस्था कर लेते हैं फिर कुछ दिन बाद मंदिर हो आएंगे।

इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान महिला ने गुस्से में आकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजन ने उसे इलाज के लिए प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यहां भी चिकित्सकों ने महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Published on:
04 Jun 2019 09:10 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष