अंबिकापुर

पत्नी और बच्चों को बोला कि आज रात मुझे अकेला सोने दो, सुबह दरवाजा खुला तो सबकी कांप गई रूह

पत्नी और 4 बच्चों के साथ टूटे-फुटे मकान में रहा रहा था युवक, इस बात को लेकर 5 दिनों से था परेशान

less than 1 minute read
Dead body
Dead body

सीतापुर. एक युवक पत्नी व चार बच्चों के साथ टूट-फुटे घर में रहता था। बुधवार की रात उसने पत्नी व बच्चों को कमरे से बाहर कर कहा कि आज रात वह अकेला कमरे में सोएगा। सुबह जब पत्नी ने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं आया। जब किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला तो नजारा देखकर उसकी रूह कांप गई। पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

बताया जा रहा है कि 5 दिन पूर्व उसके मकान मालिक ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था जिस कारण वह परेशान रहता था।
ग्राम ढेलसरा निवासी 32 वर्षीय ईश्वर बेक मूलत: जशपुर का रहने वाला था।

वह यहां मजदूरी कर पत्नी व चार बच्चों का भरण-पोषण कर रहा था। बुधवार की रात घर में खाना खाने के बाद ईश्वर पत्नी व बच्चों को कमरे से बाहर सोने को बोला तथा खुद दरवाजा बंद कर अंदर सो गया।

सुबह पत्नी ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पत्नी ने किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर पति का शव फांसी पर लटक रहा था। इस घटना की सूचना पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पीएम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक को उसके मकान मालिक ने 20 दिसंबर को घर से बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद वह वर्षों से खाली पड़े एक टूटे-फूटे मकान में रहता था। घर से निकाले जाने के बाद मृतक काफी परेशान रहता था।

Published on:
28 Dec 2018 04:33 pm
Also Read
View All
Cyber Fraud: कॉलेज की छात्रा ने OLX पर डाला विज्ञापन, लिखा- सोफा बेचना है, फिर युवक का आया कॉल और खाता हो गया खाली

Sitapur MLA in Hospital: सीतापुर विधायक देर रात पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर-नर्सों से कहा- इलाज में लापरवाही नहीं करूंगा बर्दाश्त

Huge Hemp Seized: छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पकड़ाया 1 ट्रक गांजा, 10 करोड़ है कीमत, UP का सरगना समेत 2 गिरफ्तार, ओडिशा से है कनेक्शन

Big Fraud: दुर्लभ वस्तु बेचने के नाम अंबिकापुर के स्क्रैप कारोबारी से 3.08 करोड़ की ठगी, अंतराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

CSPDCL News: मानसून सिर पर, लेकिन शहर में आधा ही हुआ बिजली मेंटेनेंस, ईई बोले- सुशासन तिहार बनी बाधा