अंबिकापुर

पति गया था बाहर, कमरे में घुसे देवर ने भाभी को इस हाल में देखा तो रह गया सन्न

भाभी द्वारा दिए गए खाना को खाने के बाद देवर घुसा था कमरे में, संदेहास्पद है मामला
2 min read
Women
Women

अंबिकापुर. एक महिला का पति काम करने बाहर गया था। गांव से घूमकर आए देवर ने अपनी भाभी से खाना मांगा। इसके बाद वह घर की परछी में बैठकर खाने लगा। खाना खत्म होने के बाद जब वह घर के भीतर घुसा तो भाभी को देख उसके होश उड़ गए। भाभी आग से जल रही थी। उसने तत्काल इसकी सूचना अपने बड़े भाई को दी।

पति के आने के बाद घर के अन्य सदस्य उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां से रेफर किए जाने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 7 दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।


मैनपाट के ग्राम सपनादर निवासी ३५ वर्षीय मुनियारो बाई का पति जब्बर बरवा 4 जुलाई की सुबह काम करने गया हुआ था। उसका देवर ३० वर्षीय सोहन पिता हीरासाय भी सुबह गांव में घूमने गया था। देवर सुबह लगभग 11 बजे घर पहुंचा और उसने भाभी मुनियारो से खाना मांगा। मुनियारो ने उसे खाना दिया। इसके बाद सोहन घर के बाहर परछी में बैठकर खाना खाने लगा।

खाना खाने के बाद जब वह घर के भीतर गया तो भाभी को देखकर वह सन्न रह गया। वह आग की लपटों से घिरी थी और उसका शरीर जल रहा था। इसकी सूचना उसने तत्काल अपने बड़े भाई को दी। सूचना मिलते ही भाई घर पहुंचा और आनन-फानन में पत्नी को कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 7 दिन तक उसका इलाज चलता रहा। इसी बीच गुरुवार को उसकी तबीयत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया।


संदेहास्पद लग रहा है मामला
सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची तथा पंचनामा व पीएम पश्चात शव उसके परिजन को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में देवर ने बताया कि भाभी जब आग से जल रही थीं तो वह न तो चिल्लाईं और न ही आवाज लगाई। इससे मामला संदेहास्पद लग रहा है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

Published on:
13 Jul 2018 06:57 pm
Also Read
View All
School Enrollment Festival: मंत्री ने बजाई स्कूल की घंटी, बच्चों को मिठाई खिलाकर कराया प्रवेश, कहा- मन लगाकर पढ़ें

Ambikapur News: गांधीनगर थाना के पीछे बिक रही शराब, परेशान महिलाएं पहुंचीं कलेक्टर के पास, कहा- साहब, बंद करवाइए

Kidnapping Case: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अपहृत 3 वर्षीय बालक 7 दिन बाद मिला, प्लेटफॉर्म पर सो गया था पिता

Ambikapur-Delhi Train: अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन सप्ताह में चलनी है 2 दिन, लेकिन सेवा अब तक शुरु नहीं, रेलवे मंत्री को लिखा पत्र

Surguja Crypto Currency Fraud: क्रिप्टो करेंसी बिगेट वालेट में लगवा रहे थे पैसे, कहा- ज्यादा मुनाफा मिलेगा, होटल में किया सेमिनार, 5 गिरफ्तार