अंबिकापुर

Husband-wife died: ईंट-भट्ठे में तंबू के भीतर संदिग्ध हालत में मिली पति-पत्नी की लाश, मासूम बेटे पहुंचे तो चला पता

Husband-wife died: अवैध गमला भट्ठा में लाश मिलने से फैली सनसनी, घर से 2 मासूम बेटे भट्ठे में माता-पिता से मिलने पहुंचे थे, दोनों को जगाया तो शरीर में नहीं हुई कोई हलचल

2 min read
Husband-wife dead body found in brick kiln

लखनपुर. सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत अवैध रूप से संचालित गमला ईंट-भट्ठे में पति-पत्नी की तंबू के भीतर संदिग्ध हालत में लाश (Husband-wife died) मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों भट्ठे में मजदूरी करते थे। पति-पत्नी शनिवार की शाम अपने 2 मासूम पुत्रों को घर पर छोडक़र भट्ठे में गए थे। सुबह जब बच्चे उनसे मिलने भट्ठे पर पहुंचे तो बिस्तर पर पड़ी उनकी लाश मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया। दोनों की मौत कैसे हुई? पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पलगढ़ी निवासी कलिंदर अगरिया पिता जयपाल अगरिया 30 वर्ष अपनी पत्नी सुंदरी अगरिया 25 वर्ष के साथ गांव में अवैध रूप से संचालित गमला ईंट-भट्ठा में ईंट (Husband-wife died) बनाने का काम करते थे। शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे पति-पत्नी अपने दोनों पुत्र 12 वर्षीय हीरालाल व 8 वर्षीय मोतीलाल को घर पर छोडक़र ईंट-भट्ठे में सोने गए थे।

दोनों भट्ठे में ही बने तिरपाल के तंबू के भीतर आग जलाकर सो गए थे। रविवार की सुबह दोनों बेटे माता-पिता से मिलने पहुंचे थे। यहां उन्होंने आवाज लगाकर दोनों को जगाया तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। दोनों की मौत (Husband-wife died) हो चुकी थी।

Husband-wife died: बच्चों ने परिजनों को दी जानकारी

माता-पिता को मृत अवस्था (Husband-wife died) में देख बच्चे दौडक़र घर पहुंचे और परिजनों को ये बात बताई। इसके बाद परिजन भट्ठे पर पहुंचे और सरपंच को सूचना दी। सरपंच की सूचना पर लखनपुर व दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पश्चात शवों को बरामद कर अस्पताल भिजवाया।

पीएम पश्चात पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों की मौत कैसे हुई? इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। दरिमा पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

पलगढ़ी में कई अवैध भट्ठे संचालित

बताया जा रहा है कि ग्राम पलगढ़ी (Husband-wife died) में पिछले 2 वर्षों से गांव के ही कल्याण सिंह व सेवक राम द्वारा अवैध गमला भट्ठे का संचालन किया जा रहा है। इन गमला भ_े में अवैध कोयले से ईंट पकाया जाता है।

फिर इन ईंटों को ऊंचे दामों में बेचा जाता है। इससे प्रशासन को राजस्व की क्षति भी हो रही है। लोगों का कहना है कि दोनों ईंट-भट्ठे शासकीय भूमि पर संचालित हैं। वहीं इन भट्ठों में बाइक पर अवैध कोयले पहुंचाए जाते हैं।

Published on:
29 Dec 2024 07:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर