अंबिकापुर

Breaking : सुबह देर तक नहीं खुला था दरवाजा, तोड़कर घुसे तो पति-पत्नी को इस हाल में देख रह गए सन्न

अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर स्थित ग्राम लालमाटी में अज्ञात लोगों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस कर रही जांच
2 min read
Police
Police on the spot

अंबिकापुर. अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर स्थित ग्राम लालमाटी में पति-पत्नी रहते थे। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने किसी अनहोनी की आशंका पर उनके परिजन को सूचना दी। परिजन ने जब दरवाजा तोड़ा तो भीतर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। भीतर दोनों की लाश पड़ी थी।

सूचना पर सीएसपी, कोतवाली व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। प्रथमदृष्ट्या दोनों की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


अंबिकापुर के लुचकी घाट से लगे ग्राम लालमाटी में रामचरण राजवाड़े 50 वर्ष अपनी पत्नी फूलेश्वरी 47 के साथ झोपड़ीनुमा घर में रहता था। रविवार की रात पति-पत्नी खाना खाकर सो रहे थे। सोमवार की सुबह काफी देर तक दोनों बाहर नहीं निकले। पड़ोसियों ने पास जाकर आवाज लगाई तो भीतर से कोई जवाब नहीं आया।

इसकी सूचना उन्होंने दूसरे गांव में रहने वाले उनके परिजन को दी। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। भीतर घुसते ही वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा तो पति-पत्नी बिस्तर पर पड़े हैं तथा उनकी सांसें भी नहीं चल रही हैं। दोनों की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना परिजन ने कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही दोपहर में सीएसपी, कोतवाली टीआई व क्राइम ब्रांच की टीम अन्य पुलिसर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। प्रथमदृष्ट्या जांच में दोनों की गला दबाकर हत्या की बात कही जा रही है। उनके गले पर दबाने के निशान भी मिले हैं।


पुलिस पीएम रिपोर्ट का कर रही इंतजार
पुलिस ने पंचनामा पश्चात पति-पत्नी के शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इधर शाम को फोरेंसिक एक्सपर्ट व पुलिस की टीम डॉग स्क्वायड लेकर जांच करने पहुंची थी।

Published on:
11 Jun 2018 08:03 pm
Also Read
View All
MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या