अंबिकापुर

Illegal liquor seized: शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी विभाग का छापा, 107 लीटर अंग्रेजी व महुआ शराब जब्त, 2 गिरफ्तार

Illegal liquor seized: आबकारी विभाग की संभागीय उडऩस्ता टीम ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, बलरामपुर जिले के तारकेश्वरपुर में 2 कारोबारियों के ठिकाने में टीम ने दी दबिश
2 min read
Illegal liquor seized: शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी विभाग का छापा, 107 लीटर अंग्रेजी व महुआ शराब जब्त, 2 गिरफ्तार
Illegal liquor seized

अंबिकापुर. अवैध शराब (Illegal liquor seized) के कारोबार में संलिप्त बलरामपुर जिले के 2 लोगों के ठिकाने पर आबकारी उडऩदस्ता की टीम ने गुरुवार को छापामार कार्रवाई की। दोनों ठिकानों से 2 आरोपियों के कब्जे से कुल 107 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। दोनों आरोपी अपने-अपने घर में रखकर अवैध शराब की बिक्री कर रहे थे। आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

आबकारी विभाग की संभागीय उडऩदस्ता टीम गुरुवार को बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तारकेश्वरपुर निवासी शंभू गुप्ता द्वारा अपने घर से अवैध (Illegal liquor seized) अंग्रेजी शराब की बिक्री की जाती है।

Accused arrested with illegal liquor

मुखबिर की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली तो 81.89 लीटर यूपी का लेबल लगी अंग्रेजी शराब मिली, जिसे टीम ने जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दूसरे प्रकरण में 25 लीटर शराब जब्त

इसी क्रम में ग्राम तारकेश्वरपुर के ही राजकुमार पोयाम के घर टीम ने छापेमारी की तो यहां से अंग्रेजी व महुआ शराब कुल 25.76 लीटर पाया गया। आबकारी विभाग की उडऩदस्ता टीम ने शराब (Illegal liquor seized) जब्त किया है।

कुल जब्त शराब की कीमत 60 हजार रुपए बताई जा रही है। टीम ने दोनों मामले में आरोपी शंभू गुप्ता व राजकुमार पोयाम के खिलाफ धारा 34(1)34(2) 36 एवं 59 ( क) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
13 Feb 2025 08:56 pm
Published on:
13 Feb 2025 08:56 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video