अंबिकापुर

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन के नाम पर फर्जी कार्यशाला में की जा रही थी अवैध वसूली, कलेक्टर ने की कार्रवाई, 3 हिरासत में

Fraud: कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों की टीम ने की कार्रवाई, कार्यशाला के नाम पर सभी से लिए गए थे 1-1 हजार रुपए व चेक
2 min read
youth_kranti1.jpg

अंबिकापुर. Fraud: शहर के राजमोहिनी भवन में फर्जी संगठन द्वारा रोजगार सृजन व खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के नाम पर ठगी की जा रही थी। सूचना पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इधर पुलिस ने मामले में संगठन के 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा इनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किए जाने की बात कही जा रही है।


राजमोहिनी भवन ऑडिटोरियम में मंगलवार की दोपहर युवा क्रांति नामक संगठन द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना की जानकारी आम लोगों को दी जा रही थी।

संगठन द्वारा प्रति व्यक्ति 1 हजार रुपए आवेदन और पंजीयन शुल्क और ऋण राशि का 20 प्रतिशत सुरक्षा निधि लिया जा रहा था। शिकायत मिलने पर कलेक्टर विलास भोस्कर संदीपन ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश पर एसडीएम फागेश सिन्हा, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, एलडीएम सरगुजा, शाखा प्रबंधक बीओआई, सहायक संचालक कृषि विभाग ने दबिश दी।

जांच के दौरान पता चला कि कार्यक्रम के संचालक तथाकथित ब्रांच मैनेजर यूथ कॉपरेटिव बैंक, जिसका पता प्रथम तल, सिंह कॉम्प्लेक्स, बंगाली चौक, अम्बिकापुर बताया गया। पटना, बिहार निवासी विवेक कुमार, झारखंड निवासी धनराज गिर और बलरामपुर से राजपुर निवासी इंद्रदेव को प्रशासनिक टीम ने मौके से पकड़ा है।


भ्रामक जानकारी देकर दिया जा रहा था झांसा
फर्जी कार्यशाला में इनके द्वारा उद्योग विभाग की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के अंतर्गत ऋण के संबंध में भ्रामक और त्रुटिपूर्ण जानकारी देकर आम जन को झांसा दिया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान उक्त तीनों ने आम जनों से सुरक्षा निधि राशि अपने बैंक खाते में लेना स्वीकार किया।


डमी चेक सहित कई सामान बरामद
प्रायोजित कार्यक्रम के आम जन प्रतिभागियों नीलम साहू, संतोष विश्वकर्मा, पवित्रा प्रधान, अशोक कुमार कुशवाहा और जगजीत सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम हेतु सुरक्षा निधि उक्त संगठन को दी गई है और रसीद भी दिखाई। टीम द्वारा मौके से सामान जब्त किया गया।

इसमें दो बैनर, यूथ कॉपरेटिव बैंक का डमी चेक, यूसीबीएल बैंक पासबुक, पैंपलेट, कंपनी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, एनएसडीएल पंजीयन व फर्म अकाउंट डिटेल्स जब्त किए गए हैं।

Published on:
24 Jan 2024 02:56 pm
Also Read
View All
Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Ambikapur News: 19 वर्षीय युवक ने घुनघुट्टा बांध में लगाई छलांग, 20 घंटे बाद मिला शव, इंस्टाग्राम में लगाया था आशिकी-2 का स्टेट्स

Ambikapur Crime News: डीजे का साउंड कम करने कहा तो मां-बेटे पर किया धारदार हथियार से हमला, डीएसपी से भी हुई मारपीट

Ambikapur News: गणेश विसर्जन के दौरान DSP की पिटाई, अफसर ने बताई आपबीती, बोले- साइड देने के लिए कहा और शुरू कर दी मारपीट