अंबिकापुर

पति का दूसरी महिला से था अवैध संबंध, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया तो हत्या कर पहाड़ी पर फेंक दी लाश

Illegal relation: पुलिस ने चार माह पूर्व हुए महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, डंडे से पीट-पीटकर ले ली थी जान
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2020, 7:27 PM IST
पति का दूसरी महिला से था अवैध संबंध, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया तो हत्या कर पहाड़ी पर फेंक दी लाश
Crime

अंबिकापुर. चार माह पूर्व दरिमा थाना क्षेत्र के एक जंगल में महिला की लाश मिली थी। महिला दरिमा के ग्राम कुसु की रहने वाली थी। महिला को जंगल में अज्ञात आरोपियों द्वारा लाठी डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।

पुलिस जांच में महिला के पति द्वारा ही हत्या करना पाया गया। मृतका के पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध (Illegal relation) था। उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसी बात को लेकर पति ने महिला की जंगल में ही डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार ५५ वर्षीय शनियारो बाई पति राम प्रसाद पैकरा दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कुसु की रहने वाली थी। २ जनवरी को महिला की लाश गांव से लगे पहाड़ पर मिली थी। लाठी डंडे से पीट कर उसकी हत्या कर दी गई थी। दरिमा थाना पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।

जांच में पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की रामप्रसाद का गांव के ही किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। इस बात को लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी। पति को समझाइश भी दी गई थी।

शक के आधार पर पुलिस ने जब मृतिका के पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


हत्या के बाद पहाड़ी पर फेंक दी थी लाश
पुलिस ने बताया कि आरोपी रामप्रसाद का गांव से लगे जंगल में खेती बाड़ी की जमीन है। वहां झोपड़ी लगाकर खेती बाड़ी करता था। वहीं पर आरोपी व उसकी प्रेमिका दोनों कुछ दिनों से रह रहे थे। घटना दिवस आरोपी की पत्नी शनियारो बाई वहां पहुंच गई और दोनों को एक साथ देख ली।

इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। फिर पति ने गुस्से में आकर उसकी लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था और जंगल में पहाड़ी के ऊपर उसकी लाश फेंक दी थी।

सरगुजा जिले में हत्या की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Murder in Ambikapur

Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप