अंबिकापुर

Illegal relation: अवैध संबंध की शंका पर छोटे भाई को मारने दौड़ाया, भाग निकला तो पत्नी की कर दी हत्या

Illegal relation: छोटे भाई के साथ अवैध संबंध की शंका पर युवक ने पत्नी को मार डाला, पड़ोसियों ने थाने में दी सूचना, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Dec 2024, 3:27 PM IST
Illegal relation
Dead body demo pic

धौरपुर. सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने छोटे भाई के साथ अवैध संबंध (Illegal relation) के शक में पत्नी की हत्या कर दी। पहले तो उसने भाई को मारने दौड़ाया था, लेकिन वह भाग निकला। इस बीच उसने पत्नी की जलती लकड़ी से बेदम पिटाई कर दी। बेहोशी की हालत में पड़े रहने से सुबह तक उसकी मौत हो गई। फिर उसने खुद पड़ोसियों को पत्नी की मौत की जानकारी दी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरी के सरईपानी निवासी बंधु राम पत्नी अनीता के साथ रहता था। उसे शक था कि पत्नी का उसके छोटे भाई से अवैध संबंध (Illegal relation) है। इस शंका पर 17 दिसंबर की रात पहले तो बंधु ने अपने भाई को मारना चाहा, लेकिन वह घर से भाग निकला।

उसके भागने के बाद पत्नी की जलती लकड़ी से बेदम पिटाई कर दी। मारपीट से वह बेहोश हो गई तो उसे उसी हालत में छोड़ दिया। सुबह होते तक उसकी मौत (Illegal relation) हो गई।

Illegal relation: पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सुबह इसकी सूचना बंधु राम ने खुद गांव के लोगों को दी। फिर ग्रामीणों की सूचना पर धौरपुर थाना प्रभारी अश्विनी दीवान तत्काल अन्य स्टाफ के साथ सरईपानी पहुंचे। यहां जांच पश्चात महिला के शव को पीएम हेतु अस्पताल भेजा।

मामले में पुलिस ने बंधु को हिरासत में लेकर पूछताछ (Illegal relation) की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए घटना क्रम को बताया। इस पर पुलिस ने धारा 103 (1) के तहत उसे गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
20 Dec 2024, 3:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप