अंबिकापुर

Inauguration politics: कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप व लक्ष्मी राजवाड़े ने दोबारा किया मां महामाया प्रवेश द्वार का लोकार्पण, फिर कांग्रेस के लिए कही ये बातें

Inauguration politics: 7 जनवरी को पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी किया था मां महामाया प्रवेश द्वार का लोकार्पण, दोनों पार्टियों में लोकार्पण को लेकर चल रही राजनीति
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2025, 8:41 PM IST
Inauguration politics
Maa Mahamaya entrance gate re-inaugurated

अंबिकापुर. मां महामाया मंदिर प्रवेश द्वार का लोकार्पण (Inauguration politics) बुधवार को दोबारा भाजपा द्वारा कराया गया। लोकार्पण वन मंत्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में हुई। मंत्रीद्वय द्वारा फीता काटकर 49.30 लाख रुपए की लागत से बने मां महामाया प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया। जबकि नगर निगम कार्यकाल के अंतिम दिन 7 जनवरी को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव व महापौर डॉ. अजय तिर्की उक्त मां महामाया प्रवेश द्वार का लोकार्पण कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में कर चुके हैं।

मां महामाया प्रवेश द्वार के लोकार्पण (Inauguration politics) अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य का दिन है। आज मां महामाया के मंदिर को समर्पित इस प्रवेश द्वारा लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह माई दंतेश्वरी के नाम से पूरा बस्तर एक है, उसी तरह मां महामाया के नाम से सरगुजा संभाग की पहचान है।

Minister Kedar Kashyap and Laxmi Rajwade

महाकुंभ के अवसर पर मां महामाया प्रवेश द्वार का लोकार्पण (Inauguration politics) किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह गणपति धाम में भी आवागमन मार्ग शीघ्र तैयार किया जाएगा। वहीं महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आज मां महामाया प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया है।

इसमें सभी पार्षदों का सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि मां महामाया प्रवेश द्वार से मंदिर तक शेड निर्माण की मांग अनुरूप शीघ्र से प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की आस्था का केंद्र है, इसके विकास के लिए सहभागी बनना सौभाग्य की बात है।

मंत्री बोले- अपूर्ण स्थिति में किया गया था लोकार्पण

मां महामाया प्रवेश द्वार के दोबारा लोकार्पण की बात पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने आनन-फानन में लोकार्पण किया था। कांग्रेसियों (Inauguration politics) को यह पता चल गया है कि उनकी सरकार नहीं बनने वाली है, इसलिए उन्होंने निर्माण पूरा किए बिना ही अपूर्ण प्रवेश द्वार का लोकार्पण कर दिया था।

Former Deputy Minister also inaugurated Maa Mahamaya entrance gate

मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के आरोपों को लेकर कहा कि जिसने बनाया, वह ही उद्घाटन करेगा। 5 साल की सत्ता के दौरान कांग्रेसियों ने सिर्फ नाच-गाना किया। उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है।

Inauguration politics: विधायक समेत ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर (Inauguration politics) अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, कलेक्टर विलास भोसकर,

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, कमलभान सिंह, आलोक दुबे, ललन प्रताप सिंह, अनिल सिंह मेजर, अभिमन्यु गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

Updated on:
15 Jan 2025, 8:41 PM IST
Published on: