अंबिकापुर

Independence Day 2021: फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0: एक-दूसरे से जुड़ा है फिटनेस और सफलता का रिश्ता

Independence Day 2021: फिट इंडिया फ्रीडम रन (Fit India freedom run) में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र (Certificate) देकर किया गया सम्मानित
2 min read
Independence Day 2021
Fit India freedom run in Ambikapur

अंबिकापुर. जन शिक्षण संस्थान सरगुजा, नेहरू युवा केन्द्र, एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 (Fit India freedom run 2.0) के लिए आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। फ्रीडम रन में काफी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अशोक सिंह कुलपति संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, अजय तिर्की महापौर, विनोद एक्का कुलसचिव सरगुजा विवि, डॉ. अनिल सिन्हा समन्वयक सरगुजा विवि, गिरीश गुप्ता डीपीओ साक्षरता, डॉ. एसके त्रिपाठी, एसएन पाण्डेय, एम. सिद्दीकी निदेशक जन शिक्षण संस्थान, अनिरुद्ध समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एसएन पाण्डेय द्वारा किया गया।


कुलपति अशोक सिंह (Vice Chancellor) ने कहा कि आज के दिन फिट इंडिया मूवमेंट जैसा इनिशिएटिव कार्यक्रम बेशक हेल्दी इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए खेल मंत्रालय एवं युवा शक्ति बहुत बधाई देता हूं।

अजय तिर्की ने कहा कि स्वास्थ्य के लिये सामूहिक प्रयास बहुत जरूरी है, फिटनेस हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, आज हमें इसके प्रति जागरूक रहना होगा। एम. सिद्दीकी ने कहा कि हमारे अन्दर जूनून और इच्छा शक्ति का होना जरूरी है, सफलता और फिटनेस का रिश्ता एक दूसरे से जुड़ा है।

IMAGE CREDIT: Independence day

गिरीश गुप्ता ने कहा कि आज हमारी जीवन शैली की वजह से शरीर में परेशानियां बढ़ रहीं हंै। फिटनेस शब्द नहीं बल्कि जीवन की शर्त होनी चाहिए। कार्यक्रम को नेहरू युवा केन्द्र से युवा अधिकारी अनिरुद्ध सिंगारे ने भी संबोधित किया। इसके बाद कला केन्द्र मैदान से होते हुए पीजी कॉलेज ग्राउण्ड तक रैली की समाप्ति की गई।

कार्यक्रम का समापन डॉ. रशीदा परवेज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विनितेष, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, प्रो. सुनील अग्रवाल, अशोक सिंह, डॉ. एमके सिन्हा, अंजुमाला तिर्की, वन्दना मानिकपुरी, रमेश कुमार, विवेक सिंह, आकाश मिश्रा, हिमांशु, रजनीश मिश्रा, राकेश रोशन खाखा, जागेश्वर आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।


इन्हें किया गया सम्मानित
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को फिट इंडिया का मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसमें गुरूचरण सिंह, अभिलाष खरे, प्रीति तिवारी, महिमा तिर्की, वन्दना मानिकपुरी, पायल पासी एवं नेहरू युवा केन्द्र के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Published on:
13 Aug 2021 07:17 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद