अंबिकापुर

इस बार पीजी कॉलेज ग्राउंड की जगह यहां होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, चुनिंदा अतिथि ही होंगे शामिल

Independence Day: कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया गया निर्णय, आयोजन में मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग नियम का किया जाएगा पालन
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Aug 2020, 1:33 PM IST
इस बार पीजी कॉलेज ग्राउंड की जगह यहां होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, चुनिंदा अतिथि ही होंगे शामिल
Independence day

अंबिकापुर. कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस पर स्वतंत्रता दिवस (Independence day) समारोह का आयोजन स्थल बदल दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बताया है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन पुलिस ग्राउण्ड पुलिस लाइन अंबिकापुर में होगा।

कोविड-19 की रोकथाम हेतु शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस (Independence day) मनाया जाएगा। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागीय झांकी का आयोजन नही किया जाएगा।


चुनिंदा अतिथि ही होंगे शामिल
सूत्रों के अनुसार इस बार के स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुछ चुनिंदा अतिथि व लोग ही शामिल होंगे। इस दौरान सभी को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करना होगा। समारोह के दौरान कोरोना वारियर्स को भी सम्मानित किया जा सकता है।


आयोजन तैयारी की दी गई जिम्मेदारी
कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस (Independence day) समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस ग्राउण्ड पुलिस लाइन अम्बिकापुर में आयोजित करने हेतु परेड ग्राउण्ड की तैयारी, मुरमीकरण, बेरिकेटिंग, मंच की सजावट, माइक, पोडिएम, कबूतर, पुष्पगुच्छ एवं गुब्बारे की व्यवस्था, मंच संचालन, झण्डे की व्यवस्था, पेयजल, स्वल्पाहार, चिकित्सा सुविधा,

फायर ब्रिगेड, आमंत्रण कार्ड, मुख्य अतिथियों का स्वागत, पण्डाल एवं कुर्सी की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, पुरस्कार व्यवस्था, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, मिष्ठान्न वितरण, स्वागत द्वार सहित अन्य कार्यो के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

उन्होंने कोविड 19 के संक्रमण से बचाव हेतु समारोह स्थल पुलिस ग्राउण्ड पुलिस लाईन मैदान के सभी प्रवेश द्वारों में थर्मल स्कैनर एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने कहा है।

Published on:
Also Read
View All
Kukur Tihar Video: दिवाली के दिन अंबिकापुर में मनाया कुकुर तिहार, तिलक लगाकर की गई कुत्तों की पूजा, खिलाया स्पेशल खाना

Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार