अंबिकापुर

Indira Singh passed away: पंचतत्व में विलीन हुईं पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव की पत्नी, रानी तालाब में हुआ अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम बघेल भी हुए शामिल

Indira Singh passed away: आज सुबह 8 बजे अंबिकापुर स्थित निवास स्थल तपस्या में हुआ निधन, धरमजयगढ़ राज परिवार में हुआ था जन्म, अंतिम संस्कार कार्यक्रम में पूर्व सीएम बघेल भी हुए शामिल
2 min read
Indira Singh passed away

अंबिकापुर. Indira Singh passed away: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की पत्नी इंदिरा सिंह का शनिवार की सुबह 8 बजे अंबिकापुर स्थित तपस्या में निधन हो गया। वे पिछले 6 महीने से कैंसर बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें मुंबई से एयर एंबुलेंस से गुरुवार को अंबिकापुर लाया गया था। उनका अंतिम संस्कार दोपहर करीब 3 बजे शहर के रानी तालाब में किया गया। मुखाग्रि उनके पति सिंहदेव ने दी।


पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह (Indira Singh passed away) ने शनिवार की सुबह 8 बजे अंबिकापुर स्थित निवास स्थल तपस्या में अंतिम सांस ली। वे पिछले 6 महीने से गंभीर बीमारी से पीडि़त थीं। दिल्ली व मुंबई के अस्पतालों में इलाज के बाद 13 जून को मुंबई से एयर एंबुलेंस से अंबिकापुर लाया गया था।

निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद दोपहर 2 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए रानी तालाब लाया गया। यहां दोपहर करीब 3 बजे अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि स्व. इंदिरा सिंह का जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राज परिवार में हुआ था।

पूर्व सीएम बघेल भी हुए शामिल

स्व. इंदिरा सिंह के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए। निधन की खबर मिलते ही वे अमरकंटक से अंबिकापुर के लिए निकले थे। सुबह ही उन्होंने अपने एक्स हैंडल से ट्वीट कर शोक जताया था। वहीं अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सरगुजा राजपरिवार के सदस्य व काफी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।

Updated on:
15 Jun 2024 04:34 pm
Published on:
15 Jun 2024 04:34 pm
Also Read
View All
Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर