अंबिकापुर

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात व महिला की मौत मामले की जांच शुरु, 6 सदस्यीय टीम गठित

Newborn and woman death case: दो दिन पूर्व ही हुआ था मामला, मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल परिसर में मचाया था हंगामा, 12 अक्टूबर तक जांच रिपोर्ट करना होगा प्रस्तुत
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2023, 9:44 PM IST
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात व महिला की मौत मामले की जांच शुरु, 6 सदस्यीय टीम गठित
Father took Newborn dead body on bike

अंबिकापुर. Newborn and woman death case: दो दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला व नवजात की मौत हो गई थी। दोनों मामले में परिजन ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा मचाया था। दोनों मामले की जांच के लिए डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने ६ सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम द्वारा मामले की जांच शुरु कर दी गई है। जांच पूरी कर १२ अक्टूबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।


सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुलदुली निवासी पंडो समाज की महिला को प्रसव के लिए शनिवार की रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नॉर्मल डिलीवरी की स्थिति नहीं बनने पर समय रहते चिकित्सकों द्वारा महिला का सिजेरियन नहीं किया गया था।

18 घंटे का समय बीतने के बाद रविवार की दोपहर चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया तो बच्चा मृत पैदा हुआ था। परिजन ने चिकित्सकों पर समय रहते ऑपरेशन न करने का आरोप लगाकर विरोध जताया था। वहीं रविवार को ही दुलदुला गांव की कौशल्या को बे्रन हेमरेज के बाद जिला अस्पताल, जशपुर मेें भर्ती कराया गया था।

यहां से उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिय गया था। यहां भी चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रायपुर के लिए रेफर कर दिया था। समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण परिजन को घंटों इंतजार करना पड़ा। इधर चिकित्सक गंभीर महिला को आईसीयू में भर्ती करने के बजाए जनरल वार्ड में ही छोड़ दिए थे। इसस महिला की मौत हो गई।


परिजनों ने मचाया था हंगामा
मौत के बाद परिजन ने अस्पताल से समय पर एंबुलेंस न मिलने इस स्थिति में चिकित्सकों ने आईसीयू के बजाए जनरल वार्ड में भर्ती करने का आरोप लगाकर हंगामा मचाया था।


6 सदस्यीय जांच टीम का गठन
इन दोनों मामले की जांच के लिए डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने 6 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। जांच टीम में गायनी, मेडिसिन, एनिसथिसिया व शिशु रोग विभाग से एक-एक डॉक्टर व एक सिनियर प्रोफेसर को टीम में शामिल किया गया है। टीम द्वारा जांच पूरी कर 12 अक्टूबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत