अंबिकापुर

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Kabra elephant in Surguja: उदयपुर के कुसुवामुड़ा जंगल से निकलकर रामगढ़ पर्वत के आस-पास पहुंचा हाथियों का दल, कबरा कान दल को कर रहा है लीड
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 1:56 PM IST
Kabra elephant rescue in Surguja
Kabra elephant rescue, दल के साथ विचरण कर रहा कबरा हाथी (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में पिछले 6 महीने से आतंक मचा रहा कबरा कान हाथी (Kabra Elephant) अब 17 हाथियों के नए दल में प्रवेश कर गया है। बताया जा रहा है कि इस दल के लीडर को उसने लडक़र खदेड़ दिया, इसके बाद वह अब दल का नया नेता बन गया है। ऐसे में उसे ट्रैंकुलाइज करना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को वह दल के साथ कुसुवामुड़ा जंगल में डटा हुआ था, जबकि रविवार की दोपहर तक वह ऐतिहासिक स्थल रामगढ़ पहाड़ के आस-पास विचरण कर रहा है। हालांकि वन विभाग की टीम 2 कुमकी हाथियों के साथ उसे ट्रैकिंग करने की कोशिश कर रही है, लेकिन दल के साथ विचरण करने की वजह ट्रैंकुलाइज करने वाली टीम के सामने भी समस्या खड़ी हो गई है, वे कबरा कान हाथी का दल से अलग होने का इंतजार कर रहे हैं।

बलरामपुर, सूरजपुर व सरगुजा जिले में 19 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी (Kabra elephant become leader) उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ऐतिहासिक रामगढ़ पहाड़ से लगे पार्वती गुफा के पास पहुंच चुका है। वह 17 हाथियों के दल के साथ फिलहाल विचरण कर रहा है।

बता दें कि हाथियों का यह दल रात में ही कुसुवामुड़ा जंगल से निकलकर सुखरीभंडार, आमा डुग्गू, बेलढाब होते हुए सुबह बोंगरू पहुंचा। यहां से रामगढ़ के बड़े तुर्रा के के पास जंगल में विचरण करता रहा। फिलहाल वन विभाग की टीम उस पर नजर बनाए हुए है। पैदल ट्रैकर की 2 टीमें उसकी निगरानी में लगी हुई हैं।

Tranquilize to elephant: ट्रैक करने जंगल में घुसा तीरथ हाथी

17 हाथियों के दल के साथ विचरण करने की वजह उसे टै्रंकुलाइज करने में दिक्कत हो रही है। हालांकि वन विभाग की टीम मुस्तैदी से इस काम में जुटी है। उचित समय मिलते ही उसे ट्रैंकुलाइज करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल कुमकी हाथी तीरथ राम को लेकर महावत जंगल में प्रवेश कर चुके हैं, ताकि उसे ट्रैक किया जा सके। इधर वन विभाग (Forest department) द्वारा ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने की समझाइश दी जा रही है।

Kabra elephant rescue, कबरा हाथी को ट्रैक करने पहुंची पैदल टीम (Photo- Video grab)

18 विद्यालय रहे थे बंद

बता दें कि कबरा हाथी की अनियमित चाल और आक्रामकता को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा जहां झिरमिटी संकुल के 6 स्कूल बंद किए गए थे। वहीं शनिवार को सायर क्षेत्र में होने से सायर संकुल के 10 स्कूल और महेशपुर संकुल के 2 स्कूल, करीब डेढ़ दर्जन विद्यालय बंद कर दिए गए थे। आज रविवार को अवकाश होने की वजह से वैसे भी स्कूल बंद (School closed) हैं।

Updated on:
15 Nov 2026, 1:56 PM IST
Published on: