अंबिकापुर

Kanhaiya Kumar: Video: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मौन रैली, कन्हैया कुमार बोल- देश में लोकतंत्र बना रहे, गणतंत्र न बने

Kanhaiya Kumar: महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे थे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
2 min read
Kanhaiya Kumar
Kanhaiya Kumar talk with media (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रेहाना फाउंडेशन की ओर से शहर में मौन रैली और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शाम करीब 4.30 बजे महामाया चौक से गांधी चौक तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस व सेवा दल के लोग शामिल हुए। गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र व जनतंत्र ही बना रहे, यह गणतंत्र न बने।

इस अवसर पर जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात राजमोहिनी देवी भवन में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित किया।

Kanhaiya Kumar tribute Mahatma Gandhi (Photo- Patrika)

पत्रकारों से चर्चा करते हुए कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का जो मार्ग दिखाया, वह केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है।

आज उनके बलिदान दिवस पर अंबिकापुर की धरती से उसी संकल्प को दोहराएंगे। मैं यहां राजनीति व नेतागिरी करने नहीं आया हूं, अंबिकापुर के लोगों से मिलने आया हूं। उन्होंने कहा कि देश को लोकतंत्र व जनतंत्र, जनतंत्र ही बना रहे। इसे गणतंत्र न बने।

Kanhaiya Kumar: गोडसेवादी विचारधारा का प्रसार रोका जाए

कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने कहा कि भारत का लोकतंत्र जीवित रहे, हिंसा और गोडसेवादी विचारधारा के प्रसार को रोका जाए, यही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, आदित्येश्वर सिंह देव, शफी अहमद सहित कांग्रेस के अन्य नेता, सेवा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated on:
30 Jan 2026 08:24 pm
Published on:
30 Jan 2026 08:24 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत