अंबिकापुर

KCC loan fraud: 6 साल पहले मर चुके व्यक्ति के नाम पर निकाला था 2.18 लाख का केसीसी लोन, 3 और आरोपी गए जेल

KCC loan fraud: 3 आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल, बैंक में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर आरोपियों ने निकाला था केसीसी लोन, आपस में बांट लिए थे रुपए
2 min read
KCC loan fraud
3 accused arrested

अंबिकापुर. KCC loan fraud: बैंक में कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर मृत व्यक्ति के नाम पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने 2.18 लाख रुपए का केसीसी लोन निकाल लिया था। इसकी रिपोर्ट बेटे ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो बड़ा फर्जीवाड़ा (KCC loan fraud) निकला। इसके बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब लखनपुर पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें भी जेल दाखिल कर दिया गया है।

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी रामअवतार पिता रामचरण के पिता की वर्ष 2008 में मौत हो चुकी है। वर्ष 2014 में इसके मृत पिता के नाम पर कूटरचित दस्तावेज (KCC loan fraud) प्रस्तुत कर लखनपुर बैंक से 2 लाख 18 हजार रुपए केसीसी लोन अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिया गया था।

Accused arrested

मामले का पता तब चला जब रामअवतार अपनी जमीन बेचना चाहता था। जब वह एनओसी लेने बैंक गया तो पता चला कि उसके पिता ने वर्ष 2014 में 2.18 लाख रुपए का लोन लिया है। जबकि उसके पिता की मौत 2008 में ही हो गई थी। इसके बाद रामअवतार ने मामले की रिपोर्ट लखनपुर थाना में दर्ज कराई थी।

आधा दर्जन से अधिक आरोपी थे शामिल

पीडि़त बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले (KCC loan fraud) की जांच की तो आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के इसमें शामिल होने की बात सामने आई।

3 accused arrested

इसके बाद पुलिस ने पूर्व में बलराम बसोर, दरोगा दास एवं सीताराम कंवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।

KCC loan fraud: ये हैं 3 और गिरफ्तार आरोपी

आरोपियों में नन्दलाल राजवाड़े (33) निवासी दर्रीपारा थाना लखनपुर, विजय कुमार सिंह (42) निवासी पलगढ़ी थाना दरिमा, बृजलाल यादव (34) निवासी लटोरी थाना लखनपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दखिल कर दिया है।

Updated on:
12 Sept 2024 03:03 pm
Published on:
12 Sept 2024 03:03 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष