अंबिकापुर

स्कूल के सामने से छात्रा का अपहरण कर बलात्कार, बाहर स्कूल बैग पड़ा देख शिक्षक ने घरवालों को किया फोन

Kidnap and raped: छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर युवक ने दिया वारदात को अंजाम, फिर स्कूल के बाहर छोडक़र हुआ फरार, 20 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2024, 8:14 PM IST
raped_girl.jpg
,Demo pic,Demo pic

अंबिकापुर. Kidnap and raped: एक युवक ने 20 दिन पूर्व स्कूल के सामने से नाबालिग छात्रा का अपहरण किया और उसके साथ बलात्कार किया। छात्रा का बैग स्कूल के बाहर पड़ा देख शिक्षक ने घरवालों को फोन कर जानकारी दी तो वे उसे खोजने निकले। इस बीच एक युवक छात्रा को स्कूल के बाहर छोडक़र फरार हो गया था। इसके बाद छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने बार-बार ठिकाने बदल रहे आरोपी को 20 दिन बाद गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।


सरगुजा जिले की एक नाबालिग छात्रा 9 मार्च की सुबह 11 बजे स्कूल जाने घर से निकली थी, लेकिन वह नहीं पहुंची। उसका बैग स्कूल परिसर के बाहर गेट के पास फेंका हुआ था। यह देख स्कूल के फादर ने फोन कर उसके परिजन को जानकारी दी। इस पर परिजन ने कहा कि वह तो स्कूल के लिए निकली थी।

सूचना मिलते ही छात्रा की मां उसे खोजने निकली। इसी बीच दोपहर करीब 2 बजे बाइक सवार एक युवक छात्रा को स्कूल के सामने छोडक़र फरार हो गया। पूछताछ में छात्रा ने परिजन को बताया कि जान से मारने की धमकी देकर एक युवक जबरन स्कूल के पास से बाइक पर बैठाकर उसे नहर के पास झाड़ी में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

जब उसने शोर मचाया तो उसे स्कूल के पास छोडक़र भाग गया। इसके बाद छात्रा अपनी मां के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की खोजबीन में जुटी थी।


बार-बार ठिकाने बदल रहा था आरोपी
पुलिस को मुखबिर व मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी के कोरिया, पटना, बिश्रामपुर, प्रतापपुर, शंकरगढ़, बलरामपुर व अन्य जगहों पर रहने की जानकारी मिल रही थी। आरोपी द्वारा बार-बार ठिकाना बदलने के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रहा थी।

इसी बीच पुलिस ने 29 मार्च उसे बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाऊ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ पिन्टू तुरी पिता नान्हू तुरी 20 वर्ष को धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत