अंबिकापुर

जानिए, मतदान के अगले दिन भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने किस तरह बिताया अपना समय

सरगुजा लोकसभा सीट से रेणुका सिंह भाजपा प्रत्याशी तथा खेलसाय सिंह हैं कांग्रेस प्रत्याशी
2 min read
Congress candidate
KhelSai Singh

अंबिकापुर. लोकसभा चुनाव में भागम-दौड़ के बाद अब प्रत्याशी परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर अपनी थकान मिटा रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने जहां अपने पुत्र व पुत्रियों के साथ सुबह की चाय ली और घर में पहुंचने वाले समर्थकों से हाल-चाल पूछा। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह ने कृषि कार्य में बुधवार का दिन बिताया। आम के बगीचे में भी वे टहलते रहे।

लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए 4 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद से सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशी मतदाओं से सम्पर्क कर उन तक पहुंचने का हर संभव प्रयास कर रहे थे। प्रचार के चक्कर में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी रात में भी किसी दिन अपने घर नहीं पहुंच पा रहे थे।

मंगलवार को मतदान होने के बाद बुधवार को सभी दलों के प्रत्याशी अपने परिवार वालों के साथ या फिर अधूरे कार्य निपटाते दिखे।

कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह ने मतदान के बाद बुधवार की सुबह किसानों से खेत में अधूरे पड़े काम पूरे कराए। इसके बाद वे अपने ही घर से लगे आम बगीचा में पेड़ों पर दवाइयों का छिड़काव करवाते दिखे।

कांग्रेस प्रत्याशी जब खाली रहते हैं तो वे कृषि कार्य मे अपना समय बिताते हैं। भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने समर्थकों से चर्चा की और मतदान के संबंध में जानकारी एकत्रित की।

Published on:
24 Apr 2019 08:53 pm
Also Read
View All
Wasseypur Gangster Shabbir: अंबिकापुर में छिपा था वासेपुर का गैंगस्टर शब्बीर, धनबाद पुलिस को चकमा देकर फरार, डॉन फहीम की मां और मौसी को मारी थी गोली

Garlanded to Female Sarpanch: भाजपा नेता ने मंच पर महिला सरपंच को पहनाई माला, समाज ने सरपंच के पूरे परिवार का 1 साल के लिए किया बहिष्कार

Murder in Surguja: गैंती से ताबड़तोड़ प्रहार कर पड़ोसी की हत्या, फिर सबसे बोला- मैंने जीतू को मार डाला, अब जेल जाऊंगा

Viral Audio Case: भाजपा जिलाध्यक्ष और महापौर के वसूली वाले कथित ऑडियो की एसआईटी जांच की मांग, कांग्रेस 5 को करेगी प्रदर्शन

Chhattisgarh Expensive Vegetable: अंबिकापुर में बिक रही छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी, कीमत मटन-चिकन से भी ज्यादा, जानिए इसकी खासियत