अंबिकापुर

Kuldeep Sahu arrested: प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की हत्या का कुख्यात अपराधी कुलदीप साहू झारखंड से गिरफ्तार

Kuldeep Sahu arrested: हत्या करने के बाद झारखंड हो गया था फरार, पुलिस की कई टीमें लगी थीं खोजबीन में, बलरामपुर पुलिस ने लोकेशन किया ट्रेस, झारखंड के गोदरमाना में दबोचा गया।
3 min read
• •
Updated: 15 Oct 2024, 4:04 PM IST
Kuldeep Sahu arrested
Kuldeep Sahu arrested from Jharkhand

अंबिकापुर। Kuldeep Sahu arrested: सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी व बेटी की हत्या करने वाले कुख्यात अपराधी कुलदीप साहू (Kuldeep Sahu arrested) को बलरामपुर पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। उसे कड़ी सूरक्षा के बीच सूरजपुर लाया जा रहा है। बलरामपुर पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस किया तो वह झारखंड के गोदरमाना इलाके में मिला। वह अंबिकापुर वापस आने के लिए बस में चढ़ा था। इसी बीच छत्तीसगढ़ सीमा से लगे झारखंड के गोदरमाना में थाने के सामने बस को रुकवाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Head constable wife and daughter

आदतन अपराधी कुलदीप साहू ने बेहद शातिराना तरीके से कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी मेहू फैज व बेटी आलिया शेख की नृशंस हत्या की वारदात (Kuldeep Sahu arrested) को अंजाम दिया था। दरअसल चौपाटी में प्रधान आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर खौलता तेल उड़ेलने की वारदात के बाद पुलिस द्वारा धर-पकड़ की कोशिश के दौरान आरोपी ने कार बदल ली थी।

accused Kuldeep SAhu

उसने अपनी गाड़ी में दूसरे को बैठाकर भेज दिया और अलग-अलग थानों-चौकी की पुलिस उसी का पीछा करते हुए करवां लटोरी तक पहुंची। इस दौरान टीम ने उसके कार पर कुछ राउंड फायर भी किया। जबकि आरोपी इसी वक्त दूसरे वाहन से हेड कांस्टेबल के घर पहुंचा और उसकी पत्नी-बेटी की हत्या करने के बाद शवों को ठिकाने लगाकर फरार हो गया था।

इधर पुलिस सोचती रही कि जिस वाहन का वह पीछा कर रही है, उसी में आरोपी सवार है। इधर नगरवासियों ने पुलिस पर अपराधी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। इसी को लेकर वे और ज्यादा आक्रोशित थे।

Kuldeep Sahu arrested: झारखंड हो गया था फरार

प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की हत्या (Surajpur double murder case) करने के बाद आरोपी पुलिस ने बचते हुए झारखंड भाग गया था। इधर पुलिस की कई टीमें उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थीं। संयुक्त पुलिस परिवार ने उसे गिरफ्तार करने वाले को 50 हजार रुपए तथा एन्काउंटर करने वाले को 1 लाख रुपए इनाम देने की भी घोषणा कर दी थी।

Kuldeep Sahu arrested from Jharkhand

इधर सूरजपुर में भी घटना को लेकर उबाल था। इसी बीच बलरामपुर पुलिस ने उसे झारखंड के गोदरमाना से दबोच लिया। बलरामपुर एसपी द्वारा उसे पकड़े जाने का फोटो वायरल (Kuldeep Sahu arrested) हो रहा है।

इधर मां-बेटी का किया गया अंतिम संस्कार

इधर मृतिका मेहू फैज व बेटी आलिया शेख का शव पीएम पश्चात गृहग्राम मनेंद्रगढ़ लाया गया।

Funeral

मंगलवार को निवास स्थल टीवी टावर रोड से मौहारपारा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान काफी संख्या में परिजन व मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे।

Updated on:
15 Oct 2024, 4:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन

Athlete Animesh Kujur: इंडिया के सबसे तेज धावक अनिमेष कुजूर का सरगुजा पुलिस ने किया सम्मान, माता-पिता दोनों हैं डीएसपी

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…