अंबिकापुर

जमीन विवाद: भाई ने अपने 3 बेटों के साथ मिलकर की भाई की हत्या, 2 भतीजों की भी पिटाई

Murder in land dispute: छोटे बेटे की पिटाई (Beaten) करते देख पिता पहुंचा था बीच-बचाव करने, इसी बीच चारों ने मिलकर कुदाल से सिर पर किया था प्रहार (Attack)
less than 1 minute read
Land dispute
Injured in land dispute

अंबिकापुर. रमकोला थाना क्षेत्र के ग्राम छतौली में गुरुवार को जमीन विवाद में भाई व भतीजे ने मिलकर एक वृद्ध के सिर पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत (Death in hospital) हो गई। जबकि मृतक के दो बेटों को भी गंभीर चोटें आई हैं।


सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतौली बिजो निवासी मंगल साय 65 वर्ष का छोटा बेटा हीरा साय गुरुवार को खेत में काम कर रहा था।

इसी बीच जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर मंगल साय का भाई जयराम पंडो व उसका बेटा चुन्नी लाल, अमृत लाल व पप्पू पंडो वहां पहुंच गए।

इसके बाद चारों हीरा साय के साथ मारपीट करने लगे। अपने बेटे के साथ मारपीट होता देख मंगल साय बीच-बचाव करने पहुंचा तो सभी आरोपी मंगल साय के ऊपर टूट पड़े।

आरोपियों ने कुदाल से मंगल साय के सिर पर जानलेवा प्रहार कर दिया, इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि मारपीट में मंगल साय के पुत्र हीरा साय व रवि प्रताप को भी चोटें आईं। (Murder in land dispute)


अस्पताल में तोड़ा दम
परिजन ने सभी को इलाज के लिए रमकोला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने मंगल साय की गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) रेफर कर दिया।

यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बेटों के सिर में गंभीर चोट आने पर इलाज जारी है। परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

Published on:
30 Jul 2021 09:27 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ