अंबिकापुर

लगातार बारिश से धंस गई सडक़, भू-स्खलन जैसी स्थिति से हो गईं बड़ी-बड़ी दरारें और गड्ढे

Landslide: पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई गई सडक़ का हो गया ये हाल, चारपहिया वाहनों का आना-जाना पूरी तरह ठप
less than 1 minute read
लगातार बारिश से धंस गई सडक़, भू-स्खलन जैसी स्थिति से हो गईं बड़ी-बड़ी दरारें और गड्ढे
Cracks on road

सेदम. बतौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर सेमरिया के पास पीएमजीएसवाई योजना के तहत वर्षो पूर्व निर्मित सडक़ लगातार बारिश से लगभग 20-25 मीटर धसक गई है। भू-स्खलन जैसी स्थिति नजर आ रही है, बड़ी-बड़ी दरारें व गड्ढे निर्मित हो गए हैं। (Landslide)

सेदम से होकर गोविन्दपुर होते हुए मुर्ताडांड़ से पहले सडक़ की ये स्थिति हुई है। इसकी वजह से आवागमन बाधित हो गया है, दो पहिया वाहन तो किसी तरह निकल रहे हैं, लेकिन चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।


गौरतलब है कि बतौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर पहाड़ी क्षेत्र अंर्तगत आता है, ज्यादा बारिश से इस क्षेत्र में पहले भी भू-स्खलन (Landslide) के मामले आ चुके हैं। इस बार भी लगातार बारिश से भू स्खलन जैसी स्थिति के कारण सडक़ का इतना बड़ा हिस्सा धसक गया है।

यदि जल्द सडक़ सुधार कार्य पूरा नहीं किया गया तो आवागमन बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सेदम से होकर जाने वाला यह एक मात्र मुख्य मार्ग है जिससे होकर मुर्ताडांड़ तक जाया जा सकता है। जनपद सीईओ विजय नारायण श्रीवास्तव ने इसकी सूचना पीएमजीएसवाई विभाग को दे दी गई है।


अधिकारी का ये कहना
इस संबंध में पीएमजीएसवाई के अधिकारी ने बताया कि मौके का जायजा लेने के बाद जल्द ही सुधार कार्य शुरू किया जाएगा। सर्वप्रथम इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, उक्त स्थल पर इस संबंध में एक बोर्ड भी लगाया जाएगा ताकि कोई भी भारी वाहन प्रवेश न करे।

Published on:
31 Aug 2020 04:15 pm
Also Read
View All
Budhapahad Road: नक्सलियों का प्रशिक्षण केंद्र रहे बूढ़ापहाड़ तक बनेगी सडक़! छत्तीसगढ़ सरकार से NOC मांगने पहुंचे झारखंड के वित्तमंत्री

Bus Crushed Policemen: बस से कुचलकर बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत, अंबिकापुर के लुचकी घाट पर हादसा, पत्नी ने लगाया था फोन

Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई