अंबिकापुर

Latest Jewellery fraud: नकली हार देकर असली सोने की अंगूठी और चेन ले गए बंटी-बबली, ज्वेलर्स संचालक के उड़े होश

Jewellery fraud: हार की कीमत 1 लाख 55 हजार रुपए थी, जबकि अंगूठी व चेन की कीमत 1 लाख 32 हजार 700 रुपए, बाकी के 22 हजार 300 रुपए कैश भी ले गए दोनों
2 min read
Latest jewellery fraud
Demo pic

अंबिकापुर. Latest Jewellery fraud: शहर के सदर रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में 5 दिन पूर्व एक महिला व पुरुष पहुंचे थे। उन्होंने ज्वेलरी दुकान संचालक को नकली सोने का हार (Latest Jewellery fraud) दिया और उसके बदले असली सोने की अंगूठी व चेन ले कर फरार हो गए। 2 दिन बाद ही दुकान संचालक ने हार की जांच कराई तो उसमें मात्र 15 प्रतिशत ही सोना पाया गया। यह देख वह हैरान रह गया। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।

शहर के सदर रोड में स्टेट बैंक के सामने मां ज्वेलर्स संचालित है। 18 सितंबर की शाम करीब 5.30 बजे एक महिला और पुरुष दुकान (Latest Jewellery fraud) में आए। महिला ने अपना नाम गीता देवी और युवक ने अपना नाम धर्मेंद्र यादव बताया।

Kotwali Ambikapur

दोनों ने स्वयं को भटगांव बस स्टैंड के पास का निवासी बताया। दोनों ने दुकान से एक सोने की चेन व अंगूठी पसंद की। इसके बदले में दोनों ने दुकान संचालक को एक हार (Latest Jewellery fraud) दिया। हार की कीमत 1 लाख 55 हजार रुपए निकली।

दुकान संचालक ने सोने की अंगूठी व चेन की कीमत 1 लाख 32 हजार 700 रुपए काटकर शेष 22 हजार 300 रुपए वापस कर दिया। इसके बाद दोनों वहां से वापस चले गए।

Latest Jewellery fraud: मात्र 15 प्रतिशत ही था सोना

दुकान संचालक अरुण सोनी ने दो दिनों बाद जब एक्सचेंज में मिले सोने के हार की जांच कराई तो वह नकली (Latest Jewellery fraud) निकला। हार में मात्र 15 प्रतिशत ही सोना था। यह देखकर उसके होश उड़ गए।

Demo pic

अरुण सोनी ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5), 318(4), 319(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

Updated on:
24 Sept 2024 08:20 pm
Published on:
24 Sept 2024 08:20 pm