अंबिकापुर

Latest update: संदीप हत्याकांड: इन 2 आरोपियों का पता बताने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम

Latest update: सरगुजा एसपी ने मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय व सहयोगी गौरी तिवारी पर घोषित किया इनाम
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2024, 3:56 PM IST
Latest update

अंबिकापुर. Latest update: सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलजोरा निवासी राजमिस्त्री संदीप लकड़ा की हत्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। वे जेल की हवा खा रहे हैं, जबकि मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय व सहयोगी गौरी तिवारी अभी भी फरार हैं। इन आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं मिल पा रहा है। इसी बीच सरगुजा एसपी ने दोनों का पता बताने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपए का इनाम (Latest update) देने की घोषणा की है। पता बताने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

राजमिस्त्री दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा की सीतापुर के ग्राम बेलजोरा निवासी ठेकेदार अभिषेक पांडेय ने अपने 5 कर्मचारियों के साथ मिलकर 7 जून को हत्या कर दी थी। इसके बाद 8 जून को उसका शव मैनपाट के लुरैना बड़वापाट स्थित पानी टंकी के फाउंडेशन के नीचे दफन कर दिया था।

मृतक के परिजन व सर्व आदिवासी समाज द्वारा पुलिस पर दबाव बनाए जाने के बाद 6 सितंबर को संदीप की लाश मिली थी। पुलिस ने मामले के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य आरोपी व उसका एक सहयोगी अभी भी फरार हैं।

Latest update: एसपी ने की इनाम की घोषणा

संदीप हत्याकांड के मुख्य आरोपी ग्राम बेलजोरा निवासी अभिषेक पांडेय पिता राजेश पांडेय 30 वर्ष व उसी गांव का सहयोगी गौरी तिवारी पिता रेवती 30 वर्ष फरार हैं। सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने दोनों पर (Latest update) 10 हजार रुपए की इनाम की घोषणा की है। उनका पता बताने वाले को ये इनाम दिया जाएगा। साथ ही उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

इन नंबरों पर दे सकते हैं आरोपियों की सूचना

एसपी ने हत्या के आरोपियों का पता बताने मोबाइल नंबर (Latest update) भी जारी किया है। कोई भी व्यक्ति आरोपियों की सूचना इन नंबरों पर दे सकते हैं। पुलिस अधीक्षक सरगुजा-94791-93501, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-94791-93502, नगर पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर-94791-93503, एसडीओपी सीतापुर -94791-93504, एसडीओपी अंबिकापुर -94791-93505 व पुलिस कंट्रोल रूम सरगुजा-94791-93599.

Updated on:
8 Sep 2024, 3:56 PM IST
Published on: